नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Shock to MP Amritpal Singh : सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के सांसद अमृतपाल सिंह की 2023 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है। हालाँकि, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने अमृतपाल सिंह को इसी राहत के लिए अधिकार क्षेत्र वाले उच्च न्यायालय का रुख करने की अनुमति दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वह उच्च न्यायालय को सिंह की लंबी हिरासत को ध्यान में रखते हुए, अमृतपाल की याचिका पर छह सप्ताह के भीतर निर्णय लेने…
Author: Vandna Verma
भोगपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Humanity is ashamed : पूरे पंजाब में आपको हर रोज ऐसी घटनाएं दिख जाएंगी जिसमें स्थानीय़ पुलिस और ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गए चालानों का जनता विरोध करती दिखती है। जनता कई बार पुलिस पर चालान के नाम पर धक्केशाही का आरोप लगाती है। कई बार सचमुच में प्रतीत होता है कि पुलिस धक्केशाही ही कर रही है। जैसे कि भोगपुर में हुई घटना ने पुलिस की धक्केशाही का प्रमाण दिया है। यहां महाराष्ट्र से आई एक बस का ड्राइवर अचानक बीमार हो गया और वह भोगपुर बस स्टैंड पर रुका। उसने बस साइड में लगा दी और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Raja Vading comment hurt : पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की ओर पूर्व गृह मंत्री स. बूटा सिंह के खिलाफ की गई गलत शब्दावली के प्रयोग का मामला गरमाता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलों ने आज जिला प्रधान कांग्रेस लीगल, ह्यूमन राइट्स आरटी आई विभाग जालंधर अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। काहलों ने कहा कि राजा वडिंग ने जानबूझकर यह बयान दिया गया है। एडवोकेट ने दिल्ली कांग्रेस हाईकमान से राजा वडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभी तक उनकी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Man takes bath in train : रील बनाने के चक्कर में लोगों के सिर पर ऐसा जुनून चढ़ा हुआ है कि वो न तो किसी नियम की परवाह करते हैं और न ही अपनी जान की। हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ट्रेन में ही नहा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इस वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। शख्स को नहाते हुए ट्रेन के कोच में मौजूद सभी लोग देख रहे हैं. सबके देखने के बावजूद भी इस व्यक्ति को कोई फर्क…
खरड़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Encounter in Kharar : पंजाब के खरड़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि खरड़ में पुलिस के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर लक्की पटियाल के गुर्गे के पैर में गोली लगी है। आरोपी का नाम रणबीर सिंह राणा बताया जा रहा है। आरोपी ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ सेक्टर-38 में घर के बाहर गोलियां चलाई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर 3 राउंड फायर किए। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें रणवीर राणा घायल हो गया। फिलहाल उसे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Relief to Lalu Yadav family : लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को राहत मिली है। राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने रेलवे में नौकरी के बदले ज़मीन लेने के भ्रष्टाचार मामले में आरोप तय करने का आदेश टाल दिया है। इस मामले में अब 4 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा। पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बिंदु पर अदालत को निर्णय लेना था। यह केस 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट) – The roof of the house collapsed : पटना से सटे दानापुर में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पाँच सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना सारण और पटना की सीमा से लगे दियारा इलाके में स्थित मानस नया पानापुर गाँव में कल देर रात हुई। छत गिरने से मोहम्मद बबलू (35), उनकी पत्नी रोशन खातून (30), उनकी बेटी रूसर (12), बेटा मोहम्मद चांद (10) और बेटी चांदनी (2) की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद बबलू ने इंदिरा आवास योजना के तहत एक मकान बनवाया था, लेकिन पुराना होने के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Protest in Punjab University : चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स आज प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां 91 सीनेट चुने जाने हैं। छात्र संगठनों के समर्थन में निकले किसानों और अन्य जत्थेबंदियों के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाएं सील कर दीं, जिससे मोहाली, जीरकपुर और न्यू चंडीगढ़ की तरफ से आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चंडीगढ़ पुलिस ने फेज 6, फेज 2, जीरकपुर, न्यू चंडीगढ़ समेत सभी एंट्री पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी थी। पुलिस…
फरीदाबाद (हरियाणा) (वीकैंड रिपोर्ट) – 300 kg of RDX recovered from doctor’s house : हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। फरीदाबाद के धौज में एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद किया गया। आरडीएक्स के 12 बैग, जिनमें लगभग 300 किलोग्राम आरडीएक्स होने का अनुमान है, के साथ-साथ दो स्वचालित पिस्तौल, 84 कारतूस, पाँच लीटर केमिकल और एक एके-56 भी बरामद किया गया। धौज इलाके में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी मुजाहिल शकील की सूचना पर यह कार्रवाई की गई…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : 150th commemoration of National Song : हंसराज महिला महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट की ओर से राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ का 150वां स्मरणोत्सव मनाया गया। यह गीत बंकिम चंद्र चैटर्जी द्वारा रचा गया था। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने इस गीत द्वारा दिए गए एकता, समर्पण व देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला। 150th commemoration of National Song : एनएसएस वालंटियर्स ने मिलकर कालेज प्रांगण में यह गीत गाया। प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने कहा कि वन्दे मातरम एक मंत्र की तरह है जो भारत माता के प्रति हमारे आध्यात्मिक समर्पण को दर्शाता है। एनएसएस…
