फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट): भारत-पाक सीमा के साथ बह रही सतलुज नदी के अंदर अवैध शराब माफियाओं ने लाखों लीटर कच्ची दारू तिरपाल और अन्य वस्तुओं में डालकर छिपा कर रखी है। इन दिनों नदी उफान पर है, जिस कारण पुलिस को नदी के अंदर छिपाकर रखी कच्ची दारू तलाशने में दिक्कत आ रही है। सोमवार को भी पुलिस ने नदी से कच्ची दारू पकड़ी है। इसके अलावा सीमांत गांवों में जिन लोगों को सियासी नेताओं का समर्थन है, वे अब भी कच्ची दारू चोरी छिपे तैयार करने में जुटे हैं। सीमांत गांव अलीके, भाने वाला, खुंदर गट्टी, चांदी वाला व…
Author: News Feed
बीजिंग (वीकैंड रिपोर्ट): चीन में एक और वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इसका नाम SFTS वायरस है। यह बुन्या वायरस के नाम से भी जाना जाता है। यह मकड़ी जैसे दिखने वाले जीव टिक के काटने से फैलता है। चीन में अब तक 60 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 7 की मौत हो चुकी। चीन की मीडिया के मुताबिक, पिछले 6 महीने में पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के 37 लोग SFTS वायरस से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद पूर्वी चीन के अनहुई प्रांत में 23 लोग संक्रमित पाए गए। मरीजों में ल्यूकोसाइट और ब्लड…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): सरकारी स्कूलों में 12वीं के विद्यार्थियों को पंजाब सरकार 12 अगस्त को मुफ्त स्मार्टफोन बांटेगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों, खासकर युवाओं को अत्याधुनिक स्मार्टफोन देने का अपना वादा पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के मौजूदा कठिन समय में, कुछ युवा ऑनलाइन शिक्षा सामग्री तक पहुंचने में समस्याओं का सामना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह स्मार्टफोन युवाओं के लिए वेब पर उपलब्ध सूचनाओं के साथ-साथ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पोस्ट की गई अन्य शिक्षण सामग्री तक पहुंचने में बेहद मददगार साबित होंगे। कैप्टन ने आगे यह…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर के बूटा पिंड के खाली प्लॉट में मिले नवजात शिशु की अमृतसर में मौत हो गई। जालंधर में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण शिशु को वेंटिलेटर नहीं मिला और इलाज के दौरान अमृतसर में उसकी मौत हो गई। बच्चे की बिन ब्याही मां अभी फरार है लेकिन पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला रायबरेली के गांव सिजणी निवासी मुकेश कुमार के तौर पर हुई है। मुकेश बूटा पिंड में गोपी का वेहड़ा में रहता है। लड़की बिहार के जिला अररिया के थाना मदनपुर के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): अनोखे अंदाज में शहरवासियों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति जागरूक करने वाले चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई व पंजाबी सिंगर भूपिंदर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें यह संक्रमण कहां से आया फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। वह सेक्टर-23 स्थित ट्रैफिक पार्क में तैनात थे।ट्रैफिक पार्क को सैनिटाइज किया गया है,वहीं एएसआई को जीएमएसएच-16 में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही उनकी कॉन्टैक्ट हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। कोरोना काल में भूपिंदर ने शहर के अलग-अलग सेक्टर्स में पेट्रोलिंग करते हुए ‘कोरोना से बचना है तो घर में ही रहें’ गाना गाकर लोगों को…
बीजिंग (वीकैंड रिपोर्ट): तेज मिर्च वाला मोमोज खाने से आंत में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। 63 के वांग ने डिनर में तेज मिर्ची वाला मोमोज खाया इसके बाद उनके पेट में दर्द शुरू हुआ। अधिक मसाले वाला खाना होने के कारण वांग को पेट से हल्के धमाके का अहसास हुआ, इसके बाद आंत फट गई। आनन-फानन में उसे पूर्वी चीन के अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि तेज मिर्ची वाला मोमोज खाने से चीनी शख्स के पेट में गैस बनी लेकिन खाना आंत में फंस गया और प्रेशर बढ़ने पर ब्लास्ट हो गया। यह…
अयोध्या (वीकैंड रिपोर्ट): अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की शुभ घड़ी आ गई है. कल राम मंदिर का शिलान्यास समारोह होगा. भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री राम मंदिर की नींव रखेंगे. इसी बीच, अयोध्या में एसपीजी ने सुरक्षा संभाल ली है. अयोध्या की सीमा सील कर दी गई है. 5 अगस्त तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. स्थानीय निवासियों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य है. अयोध्या में आज राम मंदिर के भूमिपूजन से हनुमानगढ़ी में निशान पूजन किया गया. निशान पूजन के जरिये हनुमान जी से मंदिर निर्माण की अनुमति ली गई.…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : IPL की तारीखों के ऐलान के बाद से ही कई क्रिकेटरों ने आउटडोर ट्रेनिंग शुरु कर दी है जिसमें अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना भी शामिल हैं। सुरेश रैना पिछले दिनों साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत के साथ गाजियाबाद में ट्रेनिंग करते नजर आए थे। रैना ने ट्रेनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था जिसमें वह पंत के साथ नेट्स पर अभ्यास करते दिखाई दिए थे। इस बीच सुरेश रैना ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। रैना का कहना है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत एक…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): जलियांवाला बाग मेमोरियल सिविल अस्पताल में सोमवार को एक गर्भवती महिला छह घंटे तक प्रसव पीड़ा में तड़पती रही। आखिर देर शाम जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। आरोप है कि पहले छह घंटे तक डॉक्टरों ने उसे हाथ तक नहीं लगाया, वहीं देर रात तक उसका शव भी मोर्चरी तक नहीं रखवाया। परिजनों ने कहा कि वह डॉक्टरों के खिलाफ पंजाब सरकार व मानवाधिकार आयोग से शिकायत करेंगे। उधर इस मामले का पता चलने के बाद मौके पर पहुंचे एसएमओ डॉ. अरुण शर्मा का कहना है कि अगर लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद श्री अकाल तख्त द्वारा सिख धर्म से निष्कासित पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह सोमवार को गुरुद्वारा गढ़ी बंदा सिंह बहादुर में पंज प्यारों के सामने पेश हुए। लंगाह ने गलती की क्षमा मांगी। इसके बाद पंज प्यारों ने लंगाह को खंड-बाटे की पोहल में अमृत छकाया। इसके साथ ही लंगाह को 21 दिनों तक प्रति दिन एक घंटे के लिए गुरुद्वारा साहिब में स्नान करने की सजा सुनाई। लंगाह ने सिख धर्म में दोबारा शामिल होने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को दो बार…
