शहर में कई जगहों पर भक्त लगा रहे लंगर, सुबह से ही शुरू हुई तैयारियां जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से ही शिव मंदिर में श्रद्धालू दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शहर में गुड़ मंडी, मॉडल टाउन, श्री देवी तलाब मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत शहर के तमाम शिव मंदिरों में लोग सुबह से ही पूजा-पाठ कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई अप्रिय घटना इस पावन पर्व में खलल न डाल सके। मंदिरों में श्रद्धालू बेल पत्र, भांग-धतूरा…
Author: News Feed
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट) : करी पत्ते सूखने के बाद भी इनके औषधीय गुण खत्म नहीं होते। घरों में करी पत्ते का इस्तेमाल खाने की खूशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। करी पत्तों का रस शरीर में कॉलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों को कम करता है। यह ब्रेस्ट और फेफड़े कैंसर से भी बचाता है। खानपान में इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता कई तरह की बीमारियों से बचाता है। जाने करी पत्ता कैसे फायदा पहुंचाता है…. करी पत्ते से 3 बड़े फायदे 1. बालों के लिए बहुत उपयोगी है कड़ी पत्ता बालो के लिए किसी वरदान से कम…
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) पर सोमवार को दिल्ली की सीमाओं सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में मंच प्रबंधन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया जाएगा. इस खास मौके पर आंदोलन में महिला किसान, विद्यार्थी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे. महिला दिवस पर सभी धरना स्थलों पर महिला किसान ही मंच प्रबंधन, भोजन और सुरक्षा का प्रबंध करते हुए अपने संघर्ष की कहानियां साझा करेंगी. महिला किसानों को मिली कमान आयोजकों ने बताया कि महिलाएं देश के कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इसलिए इस खास दिन महिला किसानों को मंच…
141 positive cases and 5 deaths the next day of the night curfew, 878 patients and 20 died in five days | कोरोना के सबसे ज्यादा केस अब स्कूलों में सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : में कोरोना वायरस की महामारी का कहर थम नहीं रहा है। जिला प्रशासन ने शनिवार रात को रात 11 से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अगले दिन यानी रविवार को जिले में कोरोना के 141 पॉजिटिव केस आए जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। हालत यह है कि…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट) : डायबिटीज, कैंसर और हृदय रोगों के खतरे से बचना है तो खानपान में यह फूड्स शामिल कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन अधिक होता है, जिसे भूख जल्दी नहीं लगती। ये हमारे वजन को बढ़ने से बचाते हैं। इन सुपर फूड्स में कई दुर्लभ मिनरल्स पाए जाते हैं। ये 5 सुपर फूड्स अपने खानपान में शामिल करें 1) ड्राय फ्रूट्स: कब्ज और कमजोरी से मिलती है राहत यह दिल की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल, कैंसर, कमजोरी, कब्ज, एनीमिया और मोटापा रोकने में फायदेमेंद है। नट्स में प्रोटीन के साथ ही ऐसा फैट भी पाया जाता है जो दिल के…
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाबी यूनिवर्सिटी में रोष धरने के कारण एससी बीसी विद्यार्थियों 500 पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में आवेदन नहीं कर सके। मामलों के बारे जानकारी देते विद्यार्थी नेता सतनाम सिंह बठोई ने कहा कि डॉ. अंबेडकर पोस्ट मैट्रिक्स स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों ने अपने फार्म ऑनलाइन तो अप्लाई कर दिए, लेकिन यूनिवर्सिटी में विद्यार्थी अपने फार्म जमा नहीं करवा सके और 18 फरवरी को सरकार की तरफ से पोर्टल बंद कर दिया गया। इससे विद्यार्थी अपने फार्मों की वेरीफिकेशन नहीं करवा सके। वहां स्पोर्ट्स प्रधान पंजाब गुरजीत सिंह गिल ने कहा कि यूनिवर्सिटी में चल रहे रोष प्रदर्शनों के कारण…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट): नए अध्ययनों ने बताया, स्वस्थ हो चुके लोगों में इतने से ही एंटीबॉडी का स्तर बढ़ सकता है दो नए अध्ययनों से पता लगा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके लोगों को भी वैक्सीन लगाने की जरूरत है। संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए लोगों के शरीर में एंटीबॉडी पैदा करने के लिए वैक्सीन की एक डोज पर्याप्त है। इन नए अध्ययनों के परिणाम पिछले कुछ सप्ताहों में प्रकाशित दो अन्य निष्कर्षों के समान हैं। टोरंटो यूनिवर्सिटी में इम्यूनोलॉजिस्ट जेनिफर गोमरमैन का कहना है, कोविड-19 से बीमार हो चुके लोगों का भी बचाव जरूरी है। लेकिन,…
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट): थाना महिलपुर के गांव बघौरा में रविवार को ससुराल जाकर एक पति ने पत्नी की तलवार से वार कर हत्या कर दी। वहीं बेटी को बचाने के लिए दौड़े सास-ससुर को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतका के गर्दन और पेट समेत शरीर पर छह घाव मिले हैं। किसी तरह लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर लिया है। परिवार का कहना है कि आरोपी मामूली बातों पर बेटी से झगड़ा करता था। नौ फरवरी को भी…
जीरकपुर में नशा तस्करी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में रिटायर्ड फैजी और उसका सहयोगी। मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्व फौजी जसवीर सिंह सिल्वर सिटी हाइट्स जीरकपुर में किराये पर रहता है जीरकपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कारगिल की लड़ाई में देश की रक्षा करने वाला पूर्व फौजी नशा तस्कर बन गया। ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) में पिछले तीन साल से नशा तस्करी में सक्रिय पूर्व फौजी को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में उसके एक साथी को भी पकड़ा है। आरोपित के पास से नशे की 1920 गोलियां…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय जनता पार्टी अभी से यूपी चुनावों की तैयारी में जुट गई है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वाराणसी दौरे में इसके संकेत देखने को मिले. इस दौरान नड्डा में विभिन्न समुदायों के प्रमुख नेताओं के साथ संवाद किया. इस दौरान प्रदेश बीजेपी के सभी बड़े नेता भी मौजूद थे. नड्डा ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी पेश किया. रोहनियां में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद नड्डा ने कहा कि ‘हम सत्ता की राजनीति के लिए नहीं हैं, सत्ता हमारा लक्ष्य नहीं…
