Author: News Feed

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : शहर में कोरोना संक्रमण जानलेवा होता जा रहा है। शुक्रवार को जहां 551 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं, 13 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण से लगातार बढ़ती मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। खासकर इसलिए भी कि अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लिए लोगों की मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंस न रखने को कारण मान रहे हैं। वहीं, DC घनश्याम थोरी ने उम्मीद जताई आने वाले 10 दिनों में कोरोना पीक पर पहुंचेगा और उसके बाद मरीजों के आंकड़े में कमी आनी शुरू हो…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) :बेटी के साथ कोर्ट मैरिज करने से भड़के पिता ने लड़के के भाई के घर को आग लगा दी। जिससे उनके घर के अंदर बेड से लेकर खिड़की-दरवाजे तक जलकर खाक हो गए। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गुरु संत नगर के यूसुफ ने बताया कि वह पेंट का काम करता है। बीती रात करीब 9 बजे घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। सब घर को ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान उनके घर के पीछे रहने वाला परमजीत गोल्डी वहां आ गया। छत…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) पंजाब के अमृतसर जिले में हत्यारों ने गुरुवार तड़के एक युवती की हत्या कर शव पंडोरी गांव के खेत में फेंक गए। हत्यारों ने शव के ऊपर पिस्तौल भी रख दी थी। इसके बाद गांव के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। वारदातस्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी बलदेव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों का पता लगाया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मजीठा रोड पर स्थित गंडा सिंह वाला की अमनप्रीत कौर (25) पंडोरी गांव…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोविड टेस्ट के नाम पर मरीजों से ज्यादा रुपए वसूलना टैगोर अस्पताल काे महंगा पड़ा। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल को 90 लोगों से वसूले ज्यादा रुपए लौटाने को कहा गया है। इसके अलावा कोविड टेस्ट की ओवरचार्जिंग के मामले में अतुल्य लैब के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखने के साथ इसकी मान्यता खत्म करने के लिए भी संबंधित अथॉरिटी को सिफारिश भेजी जाएगी। 450 की जगह 600 से 900 रुपए वसूले टैगोर अस्पताल ने प्रशासन को शिकायत मिली थी कि टैगोर अस्पताल में कोविड के RT-PCR टेस्ट के बदले अतिरिक्त…

Read More

नई दिल्ली  (वीकैंड रिपोर्ट) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि देश में कोरोना महामारी के संकट के समय प्रधानमंत्री के नए आवास के लिए पैसे क्यों खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री का नया आवास और सेंट्रल विस्टा की लागत 20 हजार करोड़ रुपये है। इतने पैसे में टीके की 62 करोड़ खुराक आ जाएगी, 22 करोड़ रेमडेसिविर आ जाएगा, 10 लीटर के तीन करोड़ ऑक्सिजन सिलेंडर आ जाएंगे या 13 एम्स बन जाएंगे। फिर ये क्यों?’ प्रियंका के साथ…

Read More

युवाओं में फैल रहे कोरोना संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना का जानलेवा कहर शुरू हो चुका है। रविवार को मरने वालों की गिनती लगातार बढ़ते हुए 12 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में करीब 700 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर में पॉश इलाकों से लेकर अब पिछड़े इलाकों से भी संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सरकार के नाइट कर्फ्यू व वीकेंड लॉकडाउन जैसे फॉर्मूले भी कोरोना वायरस के आगे फेल होते नजर आ रहे हैं। अब युवाओं को निशाना बना रहा कोरोना सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अभी…

Read More

इन दिनों लॉकडाउन के कारण कई लोग एक्सरसाइज के लिए बाहर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में अपनी श्वसन प्रणाली और फेफड़ों को स्वस्थ बनाने के लिए योग के कुछ आसन मददगार हो सकते हैं। ये आसन शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। ताड़ासन जब आप अपने पैर के पंजों पर खड़े होते हैं और हाथों को सिर के ऊपर सीधे खींचते हैं, तो रेस्पिरेटरी सिस्टम में ऑक्सीजन के लिए अधिक जगह बनती है। इससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। बलासन जमीन पर बैठकर हाथों को भी जमीन पर टिकाना होता है।…

Read More

पंजाब (वीकेंड रिपोर्ट) :  पंजाब के किसान संगठनों ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की तरफ से लगाए लॉकडाउन के विरोध में दुकानें खुलवाने का एलान किया था। वहीं दुकानदारों ने इससे इनकार कर दिया है। दुकानदारों का कहना है कि वे जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानें खोलेंगे। शनिवार को मोगा में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के कार्यकर्ताओं ने नेचर पार्क में एकत्रित होकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद नेचर पार्क से लेकर मोगा के जोगिंदर सिंह मुख्य चौक तक रोष मार्च भी निकाला गया वहीं किसानों…

Read More

बठिंडा (वीकेंड रिपोर्ट) : दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। पहले केस में महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर गुरप्रीत कौर निवासी सुच्चा सिंह नगर ने बताया कि उसकी शादी श्री मुक्तसर साहिब के शहर गिदड़बाहा निवासी इंशात बांसल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति व सास सरोज रानी ने उसे दहेज के लिए तंग परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति इशांत बांसल व सरोज रानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में सुरभि…

Read More

बठिंडा (वीकेंड रिपोर्ट) :   कोरोना महामारी के बढ़ रहे प्रकोप पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन की ओर से वीरवार को जिले के प्रमुख प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों व सिटी स्कैन सेंटरों के मालिकों के साथ अहम बैठक की गई। अध्यक्षता करते हुए डीसी बी निवासन ने प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज संबंधी समीक्षा की। साथ ही मौजूद अस्पतालों के डॉक्टरों को हिदायत दी कि वे कोरोना मरीजों का पहल के आधार पर अच्छी तरह से इलाज करें। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। डीसी ने डॉक्टरों को भरोसा दिया कि सेहत विभाग व…

Read More