जालंधर (प्रदीप वर्मा) : जालंधर में एक बार फिर से कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। रविवार को शहर में 120 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि 2 लोगों के मरने की भी खबर है। मरने वालों में एक 40 वर्षीय महिला व 30 वर्षीय पुरुष शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मेरिटोरियस स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल सहित कई अलग-अलग सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा पॉजिटिव आने वालों में कई परिवारों के दो से चार सदस्य व एक डॉक्टर भी शामिल है।
Author: Pardeep Verma
जालंधर, (वीकैंड रिपोर्ट): डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आज अलग -अलग नागरिक केंद्रित सेवाओं के आवेदकों को तुरंत अपने 8640 तैयार दस्तावेज़ प्राप्त करने की अपील की, जो कि पिछले साल अगस्त से सेवा केन्द्रों में पड़े हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग के आधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह दस्तावेज़ सेवा केन्द्रों की तरफ से अलग -अलग आवेदकों की तरफ से दिए गए आवेदकों के आधार पर तैयार किये गए थे ,परन्तु आवेदक अपने दस्तावेज़ प्राप्त करने नहीं आए। उन्होनें कहा कि क्योंकि सेवा केन्द्रों में जगह की कमी है, इस…
कहा स्वास्थ्य वर्करों के लिए वैक्सीन लगाने की 25 फरवरी आखिरी तारीख जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि पहले पड़ाव के अंतर्गत कोविड वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्टर्ड हुए स्वास्थ्य वर्करों के लिए वैक्सीन लगाने की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2021 है। उन्होनें बाकी रहते स्वास्थ्य वर्करों से अपील की कि वह अपने आप को और अपने परिवार को कोविड -19 के घातक वायरस से बचाने के लिए कोविड वैक्सीन लगाने के लिए आगे आए। ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पहले पड़ाव के अंतर्गत कोविड वैक्सीन…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : जालंधर कैंट थाने में विजिलेंस ब्यूरो ने रेड कर रिश्वतखोर एएसआई व कांस्टेबल को 20,000 रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाग बाहरीयां निवासी कुश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि उसका दोस्त रजिंदर कुमार बहाने से उसकी गाड़ी लेकर किसी रिश्तेदार के यहां गया था। इस दौरान उसे अवैध शराब के साथ थाना कैंट की पुलिस ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसे तो जमानत मिल गई पर कार की सुपुर्दगी के लिए एएसआई प्रमोद कुमार द्वारा ₹20000 की मांग की गई थी। विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी…
जालंधऱ (वीकैंड रिपोर्ट) : कुछ रोज पहले जालंधर के जेपी नगर में टाइल्स व्यापारी गगन अरोड़ा के साथ हुई लूट की वारदात सुलझाने पर गगन अरोड़ा व समाज सेवक कमल देव जोशी, हैरी बल व अश्वनी जोशी ने (Token Of gratitude) स्मृति चिन्ह दे कर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का आभार जताया। बता दें कि 1 फरवरी को कुछ लुटेरों द्वारा गन प्वाइंट पर जेपी नगर में टाइल्स व्यापारी गगन अरोड़ा से 5 लाख 33 हजार रुपए की लूट को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश अनुसार सी.आई.ए स्टाफ 1 के इंचार्ज…
जांलधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर में अति आधुनिक नागरिक सुविधाओं को यकीनी बनाने के उदेश्य से लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह, मेयर जगदीश राज राजा, विधायक सुशील कुमार रिंकू, राजिन्दर बेरी, अवतार हेनरी जूनियर और डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने शहर की रुप रेखा बदलने के लिए स्मार्ट सिटी और अटल मिशन फार रिजूवनेशन और अर्बन ट्रांसफोरमेशन (अमरूत) प्रोग्राम के अंतर्गत 41.50 करोड़ रुपए के विकास प्रोजैक्टों का उद्घाटन किया गया। प्रोजैक्ट शहर के विकास को यकीनी बनाऐंगे: चौधरी संतोख सिंह मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 1087 करोड़ रुपए के म्यूंसीपल प्रोजैक्टों की वर्चुअल शुरुआत में…
PRESIDES OVER AGM OF DISTRICT RED CROSS SOCIETY जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई में आने वाली हर मुश्किल को दूर करने के उद्देश्य से रैड्ड क्रास सोसायटी की तरफ से डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के दिशा -निर्देशों पर रैड्ड क्रास भवन में किताब बैंक खोलने का फ़ैसला लिया गया है। यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में रैड्ड क्रास सोसायटी की सालाना जनरल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए यह किताब बैंक खोला जा रहा है जिससे किताबें न खरीद पाने के कारण किसी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी को पंजाब सरकार ने एक और जिले का डी सी बना दिया है। हाल ही में जारी हुए आदेशों के अनुसार को श्री थोरी को अब कपूरथला जिले का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। यह चार्ज उन्हे कपूरथला की डीसी दिप्ती उप्पल के ट्रैनिग पर जाने के कारण दिया गया है। आपको बता दें कि कपूरथला की डिप्टी कमिश्नर दिप्ती उप्पल को 22 फरवरी से 19 मार्च 2021 तक विभागीय ट्रैनिंग के लिए मसूरी भेजा गया है। Please Like & share our Page www.facebook.com/weekendreport
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : शहर में लोगों को न्याए दिलाने वाली पुलिस ने बुधवार को पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले लोगों पर पर्चा दर्ज कर मिसाल कायम की है। हालांकि इसके लिए पत्रकारों की संस्था डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को इसके लिए कॉफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी पर अंततः पुलीस को सच के आगे झुकना ही पड़ा और तीन लोगों पर पर्चा दर्ज करना पड़ा। पत्रकार पर जानलेवा हमला करने की घटना के बाद डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के पत्रकारों का जमकर गुस्सा फूटा। जिस के बाद सुबह 11 बजें चैयरमेन अमन बग्गा के नेतृत्व में 50 पत्रकारों ने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : आजकल की तनाव भरी जिंदगी में जरूरी है स्कून के कुछ पल और तनाव से राहत व अच्छी सेहत के लिए सबसे अच्छा उपाय है योग और मेडिटेशन। पर बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि इसे अपनी जिंदगी में कैसे शामिल किया जाए। 15 फरवरी से 21 फरवरी तक रोज सुबह 2 घंटे आप खुद पर लगाकर तनाव व डिप्रेशन से मुक्ति पा सकते हैं साथ ही अपनी सेहत भी अच्छी बना सकते हैं। श्री श्री ज्ञान विकास केंद्र जालंधर की और से सती वृंदा देवी मंदिर कोट किशन चंद जालंधर में सात दिवसीय…
