जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Politician Murdered in Jalandhar : शहर के पाश इलाके मॉडल टाउन में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। यह वारदात गुरुद्वारा साहिब के बाहर हुई, जहां हमलावरों ने करीब 15 से 16 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लक्की ओबराय सुबह गुरुद्वारा साहिब के बाहर मौजूद थे, तभी कुछ हमलावर मौके पर आए और बिना किसी चेतावनी के…
Author: Pardeep Verma
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : New Income Tax rules। आयकर विभाग के टीडीएस प्रभार, अमृतसर द्वारा गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में नए आयकर अधिनियम और संशोधित टीडीएस/टीसीएस प्रावधानों पर एक विस्तृत सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर अनुपालन से जुड़े अधिकारियों और अन्य हितधारकों को नवीन कानूनी बदलावों की स्पष्ट जानकारी देना था। New Income Tax rules Seminar सेमिनार को लुधियाना के संयुक्त आयकर आयुक्त भूपिंदर सिंह तथा अमृतसर के आयकर अधिकारी विकास कुमार ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आयकर अधिनियम 2025 की प्रमुख विशेषताओं, हालिया संशोधनों, नए टीडीएस/टीसीएस अनुभागों और उनसे जुड़ी प्रक्रियाओं पर विस्तार से…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Weather Alert : देशभर में इस वर्ष मानसून के दौरान सामान्य से अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। आमतौर पर मानसून की विदाई के बाद वर्षा में कमी आ जाती है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज अब भी बदला हुआ नजर आ रहा है। कहीं ठंड का असर बढ़ने लगा है तो कहीं रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के लिए कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। Weather Alert : मौसम विभाग के अनुसार बदलते मौसमी सिस्टम…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Illigal building Demolition : नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने आज सख्त कार्रवाई करते हुए कूल रोड पर बनी एक अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया। यह दुकान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ द्वारा बनाई गई बताई जा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम हरकत में आया और मौके पर डिच चलाकर निर्माण को पूरी तरह गिरा दिया गया। यह कार्रवाई Municipal Corporation Jalandhar के मेयर-कमिश्नर संदीप ऋषि के सख्त आदेशों के बाद की गई। अभियान का नेतृत्व एटीपी सुखप्रीत कौर ने अपनी टीम के साथ किया। वहीं,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Today Gold Rate : चार कारोबारी दिनों की तेज गिरावट के बाद सोने और चांदी ने जबरदस्त वापसी कर ली है। रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलने के बाद दोनों कीमती धातुएं अब निचले स्तरों से तेज रफ्तार पकड़ चुकी हैं। बीते दो कारोबारी सत्रों में सोना और चांदी जिस मजबूती के साथ उभरे हैं, उसने बाजार की धारणा को फिर से सकारात्मक कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा तेजी अस्थायी नहीं है और आने वाले महीनों में दोनों धातुएं नए रिकॉर्ड स्तर छू सकती हैं। Today Gold Rate चार दिन टूटा बाजार, फिर बदला रुख आंकड़ों…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) Firing in Mumbai : फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर अचानक फायरिंग की घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने रोहित शेट्टी के घर के आसपास के पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने-जाने…
जालंधर ( वीकैंड रिपोर्ट) Republic Day Celebration : देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जालंधर में समाज सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिली। इस मौके पर ‘13-13 हट्टी’ की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के बाहर बच्चों और आम नागरिकों की सेवा के लिए विशेष लंगर का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे और निस्वार्थ सेवा का लाभ उठाया। गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय निवासियों के लिए लंगर सेवा के तहत गर्म चाय, बिस्कुट और ताजे रस की व्यवस्था…
जालंधर, 26 जनवरी (वीकैंड रिपोर्ट) Republic Day Celebration : 77वाँ गणतंत्र दिवस विंडसर पार्क कॉलोनी, गुलाब देवी रोड, जालंधर में विंडसर पार्क वेलफेयर सोसाइटी (पंजी.) के तत्वावधान में अत्यंत हर्षोल्लास, देशभक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन भर के योगदान, अनुभव और मार्गदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। Republic Day Celebration by Windsor Park society राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Police Misbehave : थाना बारांदरी की पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक पुलिसकर्मी पर शराब के सेवन के बाद स्थानीय लोगों से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे। घटना से नाराज लोगों ने थाने के बाहर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि मामले में समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद इलाके में आक्रोश तेजी से फैल गया। लोगों का आरोप है कि…
वॉशिंगटन/तेहरान, 15 जनवरी 2026 (वीकैंड रिपोर्ट) war in Iran : मध्य-पूर्व एक बार फिर गंभीर भू-राजनीतिक संकट की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव अब खुले टकराव की आशंका में बदलता नजर आ रहा है। ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर हो रही हिंसक कार्रवाई, अमेरिका की संभावित सैन्य दखलअंदाजी और क्षेत्रीय देशों की बदलती रणनीति ने हालात को बेहद संवेदनशील बना दिया है। इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीखी बयानबाज़ी है। ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं कि यदि वहां प्रदर्शनकारियों के खिलाफ फांसी…
