
Today Horoscope for 22 October 2022
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप किसी भी काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे और उसे पूरा करके ही चैन लेंगे, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी विपक्ष के व्यक्ति से सावधान रहना होगा, लेकिन विद्यार्थी कठिन परिश्रम के बाद ही परीक्षा में सफलता पा सकेंगे। आपकी माता जी को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप ऑनलाइन कार्यों की कुछ योजनाएं भी बना सकते हैं और जो लोग नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, वह आज कोई अच्छा मुकाम पाएंगे और सभी क्षेत्रों में अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी आज किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप घर परिवार के सभी कार्यों को स्वयं ही करने में लगे रहेंगे, लेकिन आपको आज अपनी सहनशीलता को बढ़ाना होगा, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है। आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर आज पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरी हो पाएंगी। आपको किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको अपने परिजनों के सहयोग से किसी नए काम को करने को मिलेगा। आज आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको अपने बिजनेस में एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। पिताजी से आप किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आपको आज दूर संचार के साधनों पर पूरा ध्यान देना होगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार के सभी सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे अपने व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा आपको आज कुछ अच्छे अच्छे पकवान खाने से कोई पेट सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आप अपने व्यवहार में अनुकूलता बनाए रखें, तभी लोग आपकी ओर आकर्षित हो पाएंगे। आप कुछ रुके हुए कार्य पर भी पूरा जोर देंगे, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे।
Today Horoscope for 22 October 2022
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी कानूनी मामले में अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं, लेकिन आपको साझेदारी में किसी गलत बात पर अपने साथी का साथ नहीं देना है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। व्यापार कर रहे लोग कार्यक्षेत्र में कुछ आधुनिक तकनीकों को अपना सकते हैं।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है, लेकिन आप यदि कोई बजट बनाएंगे, तो आप कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला भी आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी कि किसी बात से नाराज रहेंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार को और बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। छुटपुट लाभ मिलने से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का विश्वास जीतना होगा, तभी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने रीति-रिवाजों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ उलझनो भरा रहेगा। आप जीवन साथी को लेकर कुछ चिंतित थे, तो आप उनके लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग मिलने से आप किसी नई गाड़ी को अपने घर ला सकते हैं। घर व बाहर आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढने से आप काफी समय धार्मिक आयोजनों में व्यतीत करेंगे। आपकी आज किसी राजनीति के कार्यक्रम मे आपकी किसी नेता से मुलाकात हो सकती है। आपको अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करना बेहतर रहेगा। आप किसी नई संपत्ति की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे और संतान की संगति को देखकर आपको हैरानी होगी।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन विद्यार्थियों को किसी वाद विवाद प्रतियोगिता में जीत दिलवाने के लिए रहेगा। व्यापार कर रहे लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, लेकिन घर परिवार में आपसे कोई चूक होने से आपको वरिष्ठ सदस्यो से डांट खानी पड़ सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप अपने जीवन में अनुशासन को बनाए रखें, जिससे परिवार के सदस्य कुछ परेशान रहेंगे।
Today Horoscope for 22 October 2022
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके कुछ महत्वपूर्ण मामले आपको परेशान कर सकते हैं, जिनको आप को समझाना ही होगा। आप अपने किसी करीबी से ज्यादा बातचीत ना रखें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। खानपान व अत्यधिक तले हुए भोजन से परहेज रखें, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है।
अच्छी और ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए अभी हमारा न्यूज़पेपर बुक करवाएं : 9417313252
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





