
Today Horoscope for 16 Aug 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों को आज प्रेम जीवन में अच्छा और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आज सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में आज का माहौल मंगलमय होगा। मनपसंद भोजन खा सकते हैं।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वाले आज इस बात का खास ध्यान रखें कि वे अपनी भावनाओं को बड़े ही ध्यान से अपने पार्टनर से व्यक्त करें। आज का दिन प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत ही खास रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। कामकाज में थोड़ी सुस्ती रहेगी। घर के लिए कोई खरीदारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से फायदा हो सकता है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज के दिन मिथुन राशि बहुत खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में साथी का दिल जीतने में कामयाब होंगे। साथी संग छोटी-मोटी प्यार की हरकतें आपके प्रेम संबंधों को मजबूत करेंगी। कोई सहकर्मी आपको मानसिक तनाव दे सकता है। आज के दिन कारोबारी जातकों की कमाई अच्छी होगी। आज कोई पेंडिंग काम कर सकते हैं, जिसके लिए आपता समय और पैसा दोनों खर्च होगा।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन रिश्तों में नयापन आएगा। प्रेम जीवन एक नई दिशा में जाएगा। रिश्तों में मजबूती रहेगी। साथ संग कुछ रिश्तों को संजोने का समय है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। यात्रा कर रहे हैं या करने जा रहे हैं तो सावधानी बरतें। आज वाहन और स्वास्थ्य पर पैसा खर्च हो सकता है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन महत्वपूर्ण है। प्यार में छोटी से झड़प हो सकती है। लक्ष्यों पर ध्यान दें। आज आपको विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यो मे आज सहभागिता बनी रहेगी। कहीं घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों का आज प्रेम जीवन बहुत अच्छा रह सकता है। अपने साथी के साथ कई घूमने जा सकते हैं। आपको रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको कामयाबी मिलेगी। किसी योजना पर कामयाबी भी मिल सकती है। आज अचानक से लाभ मिलने का योग बन रहा है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। उनके आज पार्टनर के साथ अच्छे संबंध बनेंगे और दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। कई लोगों के लिए नए रोमांटिक संबंध भी बन सकते हैं। अपने दिल की बात बिना झिझक के कहें, जिससे संबंधों में नयापन आए। अपना शौक पूरा करेंगे। सरप्राइज प्लान भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन प्रेम जीवन में थोड़ी सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा सकता है। हो सकता है कि आपकी अपने पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो जाए, पर यह समय सामंजस्य स्थापित करने का है। संयम रखें और अपने रिश्ते को समझदारी से संभालें। आज के कोई भी जोखिम वाला काम करने से बचें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों में अगर आप सिंगल हैं तो कोई नई मुलाकात हो सकती है। संबंधों में प्यार और समर्थन बढ़ेगा। प्रेम जीवन में बहुत सी नई उम्मीदें और खुशियां आएंगी। पार्टनर के साथ बिताए गए समय में आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपको अपने पिता. बड़ा भाई या किसी बड़े से लाभ मिलने के योग हैं। आज कोई आप शुभ कार्य भी कर सकते हैं।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज के दिन रिश्ता और मजबूत होगा। अगर किसी पुराने मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। प्यार में विश्वास और समझ की कमी नहीं होगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ गहरे और भावनात्मक संबंध महसूस करेंगे। अपने परिवार से आज के दिन पूरा सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए आज रोमांटिक डेट्स और प्यारी मुलाकातों का समय है। सिंगल लोग नए रिश्ते में भी आ सकते हैं। प्रेम जीवन आज बहुत रोमांटिक रहेगा। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो आप दोनों के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। किसी की कही सुनी पर आज के दिन विश्वास न करें।
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों को आज के दिन अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। बिना किसी दबाव के प्यार का आदान-प्रदान करें। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं और एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------











