
Today Horoscope for 15 Aug 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों को आज प्रेम जीवन में नई उमंग और उत्साह नजर आएगा। रिश्ते में मधुरता आएगी। आपसी समझ रहेगी और पुराने मतभेद दूर होंगे और विश्वास गहरा हो पाएगा। अगर प्यार जताने का समय आएगा तो संकोच न करें, ऐसे में छोटे-छोटे प्रयास रिश्ते को और मजबूत बना देंगे। किसी रोमांटिक सरप्राइज की योजना भी हो सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वाले आज सफलता प्राप्त करेंगे। आज आपका व्यवहार स्थिर और स्नेहपूर्ण रहेगा, जिससे साथी को भावनात्मक सुरक्षा का अनुभव होगा। भरोसे में बढ़ौतरी होगी और पुराने विवाद खत्म हो जाएंगे। आज आपको रिश्ते मजबूत बनेंगे। किसी जरूरी बातचीत के लिए आज समय जरूर निकालें, जिससे आपका रिश्ता गहरा होगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज के दिन मिथुन राशि वालो खुले दिल से अपने प्रेम को व्यक्त कर पाएंगे। साथी के साथ सकारात्मक संवाद करें ताकि रिश्ते में ताजगी आए। आपके हंसमुख स्वभाव और समझदारी से रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। आपसी सम्मान और विश्वास के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाएं और पुराने मतभेदों को भूलने की कोशिश करें और नए सिरे से शुरुआत करें।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज आपका प्रेम जीवन गहराई और स्थिरता से भरा रहेगा। वहीं, भावनाओं को समझने का प्रयास करें और उनकी जरूरतों का सम्मान करें। मतभेदों को प्यार और धैर्य से सुलझाने का दिन है। साथ समय जरूर बिताएं ताकि स्थिरता और संतुलन बना रहे।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज आपका आकर्षण और आत्मविश्वास आपके प्रेम जीवन को चमकदार बनाएगा। साथी के साथ समय बिता पाएंगे और ये पल आनंददायक और यादगार होंगे। आज खुलकर अपने प्रेम को प्रकट कर पाएंगे और अपने रिश्ते मजबूत करेंगे। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें ताकि गलतफहमियां न हों।
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों की आज समझदारी और धैर्य आपके प्रेम संबंधों को मजबूत करेगी। कोशिश करे कि साथी की भावनाओं को समझे और सम्मान दें। पुराने मतभेद खत्म होंगे और संबंधों में नयी मिठास आएगी। आज के दिन प्रेम को गहरा करने और रिश्तों को सुधारने का है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज प्रेम जीवन में ताजगी और ऊर्जा का संचार होगा। साथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाएं बना पाएंगे, और रिश्ते में मजबूती आएगी। भावनात्मक संतुलन बनाए रखें और अपनी बात को संयम से रखें।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को आज भावनाओं की गहराई आपके प्रेम जीवन में दिखाई देगी। आज आप साथी के साथ दिल की बातों को साझा करेंगे और आपके समर्पण से रिश्ता मजबूत होगा। कोशिश करें कि किसी भी असमझदारी को प्यार और समझदारी से सुलझाएं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों को आज प्रेम जीवन में नया उत्साह और उमंग नजर आएगी। पुराने विवादों को भुलकर आगे बढ़ें। साथी के साथ ईमानदारी और समझदारी से बातचीत करें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए रिश्तों में स्थिरता बनाए रखने का ये दिन है। साथी के साथ समय बिताएं और उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। छोटे-छोटे प्यार भरे प्रयास आपके रिश्ते को मधुर बनाएंगे।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों को आज अपने प्रेम जीवन में एक नई दिशा मिलेगा। साथी को खुश करने के लिए नए तरीके अपनाएं। ईमानदारी और पारदर्शिता रिश्तों में विश्वास बनाए रखेगी।
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखें। साथी की जरूरतों को समझें और अपने प्यार का इजहार करें। रिश्ते में विश्वास और सम्मान रखें और खुले दिल से बात करें। क्योंकि यही छोटे-छोटे प्रयास आपके प्रेम जीवन को खुशहाल बनाएंगे। साथी के साथ समय बिताना लाभदायक होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


