
Today Horoscope for 14 October 2022
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने किसी सगे संबंधी से आज समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। आपको एक लक्ष्य बनाकर काम करना होगा, तभी आप काम पूरे कर पाएंगे।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव लाना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे कामों से जाना जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने स्वाभिमान के लिए किसी से भी लड़ सकते हैं, लेकिन उसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आप अपनी सूझबूझ व सतर्कता दिखाकर ही कार्य को करेंगे। आपके परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी पारिवारिक परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आप किसी की दी गयी सीख पर ना चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई भी लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। आप अपनी किसी पिछली की हुए गलती के लिए परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे और उनमे एक किसी नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको अपने मन से रिश्ते को निभाना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आज आपको बुरी लगने से मन परेशान रहेगा।
Today Horoscope for 14 October 2022
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं के साथ मिलकर रहना होगा। यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसे आपको बातचीत करके ही समाप्त करनी होगी ।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी पिछले काम से सीख लेनी होगी, तभी आप आगे बढे, नहीं तो आप किसी गलत आदमी का साथ दे सकते हैं। व्यापार में आपको किसी व्यक्ति से समझौता बहुत ही सोच विचार करना होगा व कानूनों के नियम व कानूनों के साथ ही आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपको अपनी संतान के करियर की चिंता सता सकती है। आप अपनी सकारात्मक सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ तो उठाएंगे, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या आपको घेर सकती है। आय के विभिन्न स्रोत मिलने से आपकी कोई धन संबंधित समस्या भी सुलझेगी और आप कुछ छोटे-मोटे कार्यों से भी लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। यदि उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिले, तो अवश्य सीखे। निजी जीवन में यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक रिश्तो में तालमेल बनाए रखने के लिए यदि कोई लेनदेन करना पड़े, तो कर सकते हैं कुछ आवश्यक कार्य को कल पर ना टालें, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आप व्यावसायिक गतिविधियों में आगे रहेंगे और आध्यात्म के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। नेटवर्किंग का कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगानी होगी।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आज आपके व्यक्तित्व और निखार आएगा और आपको देखकर आपके परिवार के ही कुछ लोग आपसे ईष्या कर सकते हैं। आज आप कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपको जल्दबाजी में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा। आप अपने पारिवारिक मामलों के प्रति सजग रहे, तभी आप उन्हें निपटा पाएंगे।
Today Horoscope for 14 October 2022
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास से भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य का रिटायरमेंट होने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आप अपने करियर को लेकर यदि कुछ चिंता कर रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी समाप्त होगी और आपको कुछ व्यक्तिगत उपलब्धियां मिलने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा।
अच्छी और ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए अभी हमारा न्यूज़पेपर बुक करवाएं : 9417313252
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





