
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Girls with the number 2 get better partners : मूलांक 2 वाली लड़कियों को काफी भाग्यशाली माना जाता है। इन्हें न सिर्फ बेहतर पार्टनर मिलता है बल्कि ये सास-ससुर का भी आदर और सम्मान करती हैं। अगर आपका जन्म किसी भी महीने के 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वाली लड़कियां अपने रिश्तों में हमेशा खुश रहती हैं और हर रिश्ते में सफलता पाती हैं, साथ ही उनके जीवन में सुख-शांति का भी आगमन होता है।
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 से संबंधित लड़कियां काफी आकर्षक होती हैं। ये अपनी बातों से दूसरों को प्रेरित करती हैं। इन्हें हर कोई सुनना पसंद करता है। ये पढ़ाई-लिखाई में अच्छी होती हैं। कहा जाता है कि इनके अंदर पैसा कमाने की कला होती है, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। ये धन को संचय करने में विश्वास रखती हैं। अंक शास्त्र कहता है कि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


