
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट)- Tarn Taran Sarpanch murder : पंजाब के तरनतारन में हुए सरपंच हत्याकांड को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के मामले में गैंगस्टर लखबीर लंडा ने कथित तौर पर जिम्मेदारी ली है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने और आगे भी कार्रवाई की धमकी देने की बात लिखी गई है।
वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि सिद्धू फार्म पैलेस में हुई सरपंच की हत्या उनके द्वारा करवाई गई है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह केवल “ट्रेलर” है और आगे भी बदला लिया जाएगा। साथ ही पुलिस पर कथित फर्जी एनकाउंटर करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इस वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी तक नहीं की गई है।
गौरतलब है कि 18 फरवरी को सिद्धू फार्म हाउस में सरपंच हरबरिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, स्टेज पर नाचने के बाद जब वह सोफे पर बैठे थे, तभी एक युवक ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Tarn Taran Sarpanch murder : घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। सुरक्षा एजेंसियां वायरल पोस्ट की भी जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें कितनी सच्चाई है और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


