

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Police on Spa Center Raid : अमृतसर के एक होटल के स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर में इस धंधे का पर्दाफाश किया। इस दौरान होटल में हंगामा मच गया। उसी समय थाईलैंड की दो लड़कियों ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। एक लड़की की रीढ़ की हड्डी टूट गई और दूसरी को गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Punjab Police on Spa Center Raid : मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास एक होटल में छापेमारी से किसी बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हो सकता है, इसलिए पुलिस टीम ने रात में होटल में छापेमारी की। जब दोनों लड़कियों ने पुलिस को देखा तो वे डर गईं और जल्दबाजी में चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि ये लड़कियां चौथी मंजिल पर स्पा सेंटर में काम करती हैं। पुलिस टीम ने इस मामले की जानकारी सी.पी. और डी.सी.पी. को दी। फिलहाल यह भी जानकारी सामने आई है कि होटल में CCTV लगे हुए थे जो की गायब कर दिए गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


