
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Friendship between boy and girl : अमृतसर के गांव वाण वसाऊ में मेले के दौरान हुई एक युवक और युवती की दोस्ती ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। युवक, जो कि गग्गोमल गांव का रहने वाला है और पेशे से ढोल बजाता है, मेले में लड़की से मिला था। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर एक दिन युवक लड़की को गाड़ी में घुमाने ले गया। जिसके बाद गांव में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई।
Friendship between boy and girl : परिवार के अनुसार, युवक और उसके साथ आए दोस्तों ने लड़की के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया और रास्ते में शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे पास के बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने लड़की के परिवार को सूचित किया और युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी जब्त कर ली।
इस मामले में लड़की के बयान के अनुसार अगवा और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जांच अधिकारी हरचंद सिंह का कहना है कि लड़की का बयान ही मामले का मुख्य आधार होगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Friendship between boy and girl : गिरफ्तार युवक का कहना है कि लड़की सहमति से उससे मिलने आई थी और उसके पास इस बात के वीडियो और ऑडियो सबूत भी मौजूद हैं। वहीं, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में लड़की से छेड़छाड़ को जायज नहीं ठहराया जा सकता। इस मामले से इलाके में तनाव का माहौल है और लोग चर्चा कर रहे हैं कि यह केवल दोस्ती का मामला है या कोई गंभीर अपराध। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की असली सच्चाई सामने आएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





