
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) – Encounter In Amritsar : ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड हमला करने वाले का एनकाउंटर कर दिया गया है। इसमें मुख्य आरोपी मारा गया। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने ये जानकारी दी है. पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया। शुक्रवार देररात मंदिर पर ग्रेनेड से हमला किया गया था। संदिग्ध की पहचान गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है, जिसे पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुख्य आरोपी का साथी विशाल भागने में सफल रहा।
Encounter In Amritsar : पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के राजासांसी इलाके में घूमने के बारे में स्पेशल खुफिया जानकारी मिली थी। ऐसे में उन्हें हिरासत में लेने के लिए सीआईए और छेहरटा पुलिस के कर्मियों की एक टीम बनाई गई थी। इस दौरान जब पुलिस ने बाइक सवार दोनों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने अपनी बाइक छोड़ दी और गोलीबारी शुरू कर दी। हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरी गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह को लगी। तीसरी गोली पुलिस वाहन में लगी। आत्मरक्षा में इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गुरसिदक घायल हो गया। घायल अधिकारी और आरोपी दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में गुरसिदक की मौत हो गई। उसका साथी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


