

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Emergency Movie Release : सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणाैत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ आज रिलीज हो गई। फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य अमृतसर के एक सिनेमा हॉल के बाहर एकत्र हुए। एसजीपीसी ने पंजाब के सभी सिनेमाघरों में फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसी प्रकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों और अन्य सिख संगठनों के नेताओं ने पटियाला के राजपुरा रोड स्थित एक सिनेमाघर के बाहर धरना दिया है। उनका कहना है कि यह फिल्म सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।
शिरोमणि कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि आज हमारा विरोध कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज के खिलाफ है। इस फिल्म में सिख धर्म के इतिहास और 1984 के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी फिल्म का टीजर रिलीज होने पर विरोध किया था, लेकिन सरकार ने इसके खिलाफ कुछ नहीं किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


