
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Attari Border new timing : अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर पर प्रतिदिन आयोजित होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। बदलते मौसम और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने समारोह के समय में संशोधन का निर्णय लिया है।
अधिकारियों के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 5:00 बजे के बीच होता था। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आराम से समारोह का आनंद ले सकें।
Attari Border new timing : प्रशासन ने समारोह देखने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे नए निर्धारित समय के अनुसार ही बॉर्डर पर पहुंचें। समय परिवर्तन की सूचना संबंधित विभागों को भी दे दी गई है।
गौरतलब है कि अटारी बॉर्डर पर होने वाला यह रिट्रीट समारोह देशभक्ति के जोश और उत्साह से भरपूर होता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक यहां पहुंचते हैं और बीटिंग द रिट्रीट के रोमांचक दृश्य का आनंद लेते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





