
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Amritsar News : नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने अपनी कड़क प्रशासनिक शैली का परिचय देते हुए दूसरे दिन भी सख्त कार्रवाई की। निगम परिसर में सुबह हाजिरी जांचते हुए उन्होंने 4 कर्मचारियों को अनुपस्थिति के कारण तुरंत निलंबित कर दिया। इस कदम से साफ संदेश गया है कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Amritsar News : गौरतलब है कि हाल ही में कमिश्नर द्वारा कार्यभार संभालते समय उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ कर्मचारी मनमाने तरीके से कार्यालय आते हैं और अनुपस्थित रहते हैं, जिससे कार्यालयों में काम करवाने आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Amritsar News : नगर निगम के कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संपत्ति विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों में सेनेटरी सुपरवाइजर मंदीप सिंह, ट्यूबवेल चालक सरबजीत सिंह, मनीष कुमार और नौकर कुलजीत सिंह शामिल हैं। जांच में पाया गया कि ये कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं थे, लेकिन उनकी हाजिरी रजिस्टर में गलत तरीके से दर्ज की गई थी। जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





