
Jalandhar(वीकैंड रिपोर्ट) : लोगों ने तो शादी को मजाक बना के रख दिया है। कभी पति का एक्स्ट्रा अफेयर तो कभी पत्नी का और आए दिन कोई न कोई मामला ऐसे सामने आते रहते है की पति ने पत्नी को गैरमर्द के साथ पकड़ा ओर पत्नी ने पति को, सो ऐसा ही एक और मामला सामने आया है।
जालंधर में पहले एक मामला आया था की पत्नी ने पत्नी को किसी और लड़की के साथ होटल के बाहर दबोचा था। जिसके बाद एक नया मामला सामने आया है की पति ने पत्नी को किसी और लड़के के साथ होटल में पकड़ा है जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ है ।
पति का कहना है की उसके विवाह को 15 साल हो चुके है और उसकी एक बेटी और बेटा है। इसके साथ ही पीड़ित व्यक्ति ने बताया की उसकी पत्नी दारू भी पीती है, और उसने उसको बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह उसकी कोई भी बात नहीं सुनती है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसको किसी ने बताया की उसकी पत्नी यहाँ पर किसी गैरमर्द के साथ आई है।
जिसके बाद वह तुरंत उस जगह पर पहुंच गया और बहुत कोशिश किया पत्नी को होटल से बाहर लाने की पर वह बाहर नहीं आई। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के अंदर जा के महिला को गिरफ्तार किया। फिलहाल पूछताछ जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





