

पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Girl Death Eating Birthday Cake : पटियाला में एक परिवार के लिए जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। ऑनलाइन आर्डर किया गया केक खानेे से 10 साल की मासूम बर्थ-डे गर्ल की मृत्यु हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार वालों ने मानवी के जन्मदिन को मनाने के लिए ऑनलाइन केक मंगवाया था। परिवार का कहना है कि केक खाने के बाद बच्ची की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य भी बीमार पड़ गए। इस मामले में थाना अनाज मंडी की पुलिस ने काजल निवासी अमन नगर पटियाला की शिकायत पर केक कान्हा 246 पीली सड़क रोड अदालत बाजार पटियाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Girl Death Eating Birthday Cake : काजल ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी मानवी का 24 मार्च को जन्मदिन था और इस संबंधी में केक का आर्डर उक्त दुकान से किया गया और शाम को 7:00 बजे केक काटा गया और केक खाने के बाद सभी परिवार वालों की तबीयत खराब हो गई। वहीं उसकी बेटी मानवी को भी उल्टियां लग गई और वह रात को उल्टी करके सो गई। प्रात:काल 4:00 बजे उसकी बेटी का शरीर ठंडा पड़ चुका था और उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


