
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट ) : Realme Narzo 70 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसे अमेजन और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। दोनों ही फोन पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। साथ ही फ्री ईयरबड्स भी ऑफर किए जा रहे हैं। इस फोन का सबसे खास फीचर इसके साथ मिलने वाला एयर जेश्चर फीचर है। इस फीचर की मदद से यूज़र्स इस फोन को हाथ लगाए बिना भी इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। यह फोन Realme UI 5.0 ओएस पर रन करता है, जो Android 14 पर बेस्ड है।
कीमत: Realme Narzo 70 Pro 5G दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। बेस वेरिएंट पर 1000 रुपये का स्पेशल डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W के SUPERVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
डिस्प्ले: इस फोन में 6.67 इंच की FHD+ OLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेट 2000 निट्स है। इस फोन की स्क्रीन में सनलाइट मोड और रेनवाटर टच फीचर भी मौजूद है, जिसकी वजह से यूज़र्स इस फोन को कड़ी धूप या गीले हाथ से भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका पहला कैमरा 50MP के Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ आता है। इस फोन में 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है।
प्रोसेसर: कंपनी ने इस फोन में प्रोसेसर के लिए Mediatek Dimensity 7050 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 GPU के साथ आता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


