
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- Prayagraj Suicide : प्रयागराज में शादी के एक साल बाद ही बेटी के ससुराल में आत्महत्या कर लेने पर मायके वालों ने ससुरालवालों के घर में आग लगा दी।आग की लपटों से पुलिस ने जैसे-तैसे पांच लोगों को बचा लिया लेकिन सास और ससुर की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका केसरवानी की शादी मुट्ठीगंज के अंशु के साथ 13 फरवरी 2023 को हुई थी। अंशिका के परिवार वालों का कहना है कि या तो अंशिका को मारकर लटका दिया गया या फिर परेशान आकर उसने आत्महत्या कर ली है।
Prayagraj Suicide : अंशिका के घरवालों को ससुराल की ओर से फोन आया और बेटी की मौत की खबर दी गई। मौके पर जब अंशिका के घर वाले पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला। कमरे के अंदर अंशिका केसरवानी का शव मौजूद था। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बाहरी लोगों को भी मौके पर बुला लिया था। जिससे बात और आगे बढ़ गई। इसी बीच रात 12 बजे किसी ने मकान के निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। प्रयागराज के डीसीपी (सिटी) दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस को रात 11 बजे कॉल मिली थी कि एक महिला जिसका नाम अंशिका केसरवानी है, उसने आत्महत्या कर ली है। मौके पर मायके और ससुराल पक्ष के दोनों लोग मौजूद थे। इसके बाद पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग आपस मे झगड़ा कर रहे थे। फिलहाल इन दोनों शवों को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


