
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gangster Rana Manssorpuria Encounter : होशियारपुर में सीनियर कांस्टेबल की हत्या करने वाले गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस से एनकाउंटर हो गया। इस एनकाउंटर में मंसूरपुरिया की मौत हो गई है। पुलिस रविवार से ही उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि राणा मंसूरपुरिया एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस कांस्टेबल को गोली मारने के बाद आरोपी राणा अपने एक परिचित की मदद से खेतों से होता हुआ हलका दसूहा के कंधी कनाल के शिवालिक जंगलों में पहुंच गया। राणा के जंगल में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पंजाब-हिमाचल सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात कर दिये. लोगों व वाहनों की जांच की गयी. आपको बता दें कि शिवालिक की जंगल पहाड़ियां हिमाचल की सीमा से लगती हैं। इसीलिए पुलिस ने यह कदम उठाया है।
Gangster Rana Manssorpuria Encounter : बता दें कि रविवार को मुकेरियां के मंसूरपुर गांव में छापेमारी के दौरान आरोपी गैंगस्टर राणा ने जंडौर गांव निवासी सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी हथियार छोड़कर मौके से भाग गया. पुलिस ने सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


