

लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)-PM Modi in Uttar Pradesh…प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले सात साल में डबल इंजन सरकार ने ‘लालफीताशाही’ को हटाकर निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाया है और उनके स्वागत के लिए ‘लाल कालीन’ बिछायें हैं । मोदी ने ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023’ के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे भूमि पूजन समारोह में सोमवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14,000 परियोजनाओं की शुरुआत की प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बने सात वर्ष हो रहे हैं। बीते सात साल में प्रदेश ने ‘रेड टेप’ कल्चर (लालफीताशाही) को हटाकर ‘रेड कार्पेट’ कल्चर बनाया है। बीते सात वर्षो में उत्तर प्रदेश में अपराध कम हुआ है, तो ‘बिजनेस कल्चर’ (कारोबारी संस्कृति) का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘आज उत्तर प्रदेश वह राज्य है, जहां देश के सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे हैं। आज यह ऐसा राज्य है, जहां देश में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। आज उत्तर प्रदेश वह राज्य हैं जहां देश की पहली रैपिड रेल चल रही है।’’
PM Modi in Uttar Pradesh… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा देश गर्व करता है कि उत्तर प्रदेश एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं योगी जी को और उत्तर प्रदेश सरकार को विशेष बधाई देता हूं। हर हिंदुस्तानी को गर्व होता हैं जब हम सुनते हैं कि राज्य ने ठान लिया हैं कि एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनायेंगे। मैं देश के सभी राज्यों से आग्रह करूंगा कि राजनीति अपनी जगह पर छोड़िये। जरा उप्र से सीखिये। देश तभी आगे बढ़ेगा जब उत्तर प्रदेश की तरह हर राज्य बड़े सपने बड़े संकल्प लेकर चल पड़े।” प्रधानमंत्री ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जब अपनी तरफ से लाभार्थियों को लाभ पहुचाती है, तो यही सच्चे अर्थ में सामाजिक न्याय और सच्ची धर्मनिरपेक्षता है। पहले भ्रष्टाचार और भेदभाव के चलते लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए लंबी लाइन लगानी होती थी। एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में दौड़ना होता था। मोदी की गारंटी है कि जबतक हर लाभार्थी को उसका हक नहीं मिलता, हमारी सरकार शांत नहीं बैठेगी। यही वह समाजिक न्याय है, जिसका सपना जेपी और लोहिया ने देखा था।’’ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की योजनाएं सामाजिक न्याय और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल भगत सिंह की तरह फांसी पर लटकने से ही देश की सेवा होती है, ऐसा नहीं है। देश के लिए काम करने से भी देश की सेवा होती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


