
कीव (वीकैंड रिपोर्ट)– Russia captured Avdivika … यूक्रेन के साथ जारी युद्ध में रूस को बड़ी सफलता मिली है। रूस ने अवदिविका पर कब्जा जमा लिया है। यूक्रेन ने इस इलाके से अपनी बची-खुची सेना हटाने का फैसला कर लिया है। यूक्रेन के नए सेना प्रमुख जनरल सिरीस्की ने इसका ऐलान कर दिया है। मई 2023 में बाखमुत के बाद रूस को यह पहली बड़ी जीत मिली है। हथियारों की भारी कमी और रूस के ताबड़तोड़ प्रहार ने यूक्रेन के सैनिकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है. रूस की सेना ने तीन तरफ से घेर कर यूक्रेनी फौज पर हमला किया, जिसकी वजह से यूक्रेनी फौज की सप्लाई लाइन भी कट गई। अब यूक्रेनी फौज वापस लौट रही है और जेलेंस्की हार टालने के लिए नाटो देशों से जल्द हथियार देने की गुहार लगा रहे हैं।
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को कहा था कि अवदीव्का पर रूस के क़ब्ज़े में जाने का ख़तरा मंडरा रहा है। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि जितना संभव हो सका यूक्रेनी जानों को बचाने का प्रयास किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





