
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)-Trains Schedule… जालंधर से होकर चलने वाली करीब 12 से ज्यादा ट्रेनें अगले 40 दिन यानी मार्च तक प्रभावित रहेंगी। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते यात्रियों को असुविधा होगी और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
Trains Schedule… उत्तर रेलवे के अनुसार फिरोजपुर मंडल में जालंधर सिटी यार्ड में सिग्नलिंग अपग्रेडेशन व वासेबल एप्रेन के निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी-जम्मू तवी रेल सेवा जो 14 फरवरी से 24 फरवरी तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया जालंधर सिटी-मुकेरिया-पठानकोट होकर संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19226, जम्मू तवी-भगत की कोठी रेल सेवा जो 14 फरवरी से 23 फरवरी तक जम्मू तवी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया पठानकोट-मुकेरिया-जालंधर सिटी होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 19415, अहमदाबाद-श्री वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक रेल सेवा जो दिनांक 18 फरवरी से 17 मार्च तक अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया जालंधर सिटी-मुकेरिया-पठानकोट होकर संचालित होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





