

वेंकूवर (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing at Khalistani terrorist Pannu friend… कनाडा पुलिस ने दावा किया है, कि ओंटारियो प्रांत में इंद्रजीत सिंह गोसल के घर पर भारी गोलीबारी की गई है। इंद्रजीत सिंह गोसल एक खालिस्तानी अलगाववादी है, जो अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू का खास दोस्त है और कनाडा में लोगों को गुमराह करता है।
Firing at Khalistani terrorist Pannu friend… हालांकि, पुलिस ने कहा है, कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि ब्रैम्पटन के ओंटारियो में अभी इंद्रजीत सिंह गोसल का घर अभी बन ही रहा है। पुलिस ने कहा है, कि “इंद्रजीत सिंह गोसल कौन है और उसका संबंध किससे है, वो हम समझते हैं, लेकिन फिलहाल हमारे लिए यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी, कि इसका अन्य हिंसा और धमकियों से कोई संबंध है या नहीं।”
पन्नू ने कहा, कि यह घटना “ड्राइव-बाय शूटिंग” थी। इस महीने की शुरुआत में लोगों के एक समूह ने निज्जर के सहयोगी सिमरनजीत सिंह के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित घर पर भी गोलीबारी की थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


