

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Sonia Gandhi In Rajya Sabha… कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी का राज्यसभा जाना लगभग तय है। इस सिलसिले में सोनिया के नामांकन के सारे पेपर तैयार किए जा चुके हैं। हालांकि, आलाकमान के बीच हिमाचल और राजस्थान को लेकर दो राय हैं। अभी ये तय नहीं है कि सोनिया गांधी हिमाचल से राज्यसभा जाएंगी या फिर राजस्थान से। इससे पहले सोनिया गांधी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ते समय कहा था कि ये उनका आखिरी चुनाव है, जब वो आम चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता साल 1999 से लोकसभा की सदस्य रही हैं। ये पहला मौका होगा जब वो उच्च सदन पहुंचेंगी।
Sonia Gandhi In Rajya Sabha… हिमाचल और राजस्थान के स्थानीय नेता चाहते हैं कि सोनिया गांधी उनके यहां से सदन जाएं मगर इस सिलसिले में आखिरी फैसला राहुल गांधी से चर्चा, सलाह के बाद लिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस उलझन में है कि प्रियंका गांधी का चूंकि हिमाचल प्रदेश में घर है, इसलिए क्या सोनिया को हिमाचल से भेजा जाए या फिर पार्टी के नेताओं की दूसरी राय के साथ जाया जाए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


