

ओटावा (वीकैंड रिपोर्ट)– Canada GIC Fee : छात्रों के लिए कनाडा जाना अब और भी महंगा हो जाएगा। दरअसल कनाडा सरकार ने जीआईसी को दौगुणा कर दिया है। पहले जो फीस 10,200 डॉलर थी वो अब 20, 635 डॉलर कर दी गई है। ये नियम एक जनवरी 2024 से लागू होगा। इस राशि से निर्धारित अमाउंट हर माह छात्र के अकाउंट में ट्रांसफर होती है, ताकि पढ़ने गए छात्र जीवन यापन कर सके। बाकी देशों की तुलना में कनाडा में पढ़ाई सस्ती है।
Canada GIC Fee : यही कारण है कि यहां हर साल कई देशों से बड़ी संख्या में छात्र आते हैं। यह घोषणा 27 अक्टूबर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय छात्र कार्यक्रम में सुधारों के बाद की गई है, जिसमें आवास सहित उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और सहायता प्रदान करने वाले शिक्षण संस्थानों को मान्यता देने के लिए एक नया ढांचा पेश किया गया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षण संस्थानों से केवल उतने ही छात्रों को स्वीकार करने की अपेक्षा की जाती है जिनका वे पर्याप्त समर्थन कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


