

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट))-RSS chief Mohan Bhagwat In jalandhar.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के लिए पंजाब दौरे पर हैं। भागवत 6 दिसंबर को जालंधर में विद्याधाम में स्वयंसेवकों से मिलेंगे। शताब्दी से वह रात 9:15 बजे जालंधर पहुंचे, जबकि रेलवे स्टेशन को हाई सिक्योरिटी में घेरकर रखा गया।
RSS chief Mohan Bhagwat In jalandhar.स्टेशन के अंदर और बाहर दोनों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। आज स्वयंसेवकों के साथ बैठक में विभिन्न मुद्दों पर वार्ता संभव है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा था कि भारत ने विकास की दिशा में अच्छी गति हासिल कर ली है और देश के पास मौजूद विशाल ज्ञान आधार तथा अनुसंधान क्षमता के कारण जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


