

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- 18 flights changed from Delhi airport…राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से कम से कम 18 उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उड़ानों को जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और अमृतसर की ओर मोड़ा गया।
18 flights changed from Delhi airport...दिल्ली हवाई अड्डे ने सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के कारण जरूरी प्रक्रिया अमल में लाई गई। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिनभर धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक राजधानी में सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई।(भाषा)
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


