
मेष: आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आप में भौतिक या शारीरिक ऊर्जा ज्यादा रहेगी। गृहस्थी का मेहनत वाला काम आज आप निपटा सकते हैं। आप खुद तो मेहनत करेंगे ही, परिवार के लोगों को भी सक्रिय कर देंगे। दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। धन हानि का डर रहेगा। वृष: उम्मीदें पूरी होंगी। पुराने कर्मों का अच्छा फल भी मिलेगा। अच्छे कामों पर ध्यान देंगे और उससे आपको खुशी भी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन इतना अच्छा नहीं है। मिथुन: मन में नए कामों की उमंग रहेंगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंधों में सुधार हो सकता है। यात्रा भी हो सकती है। आज आप मीठा बोलकर अपने काम पूरे करवा सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। पैसे संभाल कर रखें। इधर की बातें उधर करने से बचें। कर्क: रोजगार प्राप्ति संभव है। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यात्रा सुखदायक होगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप कोई ऐसा फैसला न लें, जिसका असर लंबे समय के लिए होना हो। सिंह: लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेशादि लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। भाइयों और दोस्तों से अनबन हो सकती है। कन्या: चोरी, चोट, दुर्घटना से हानि संभव है। व्यय बढ़ेगा। जोखिम न लें। व्यापार-व्यवसाय मंदा चलेगा। विरोध होगा। यात्रा सफल होगी। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। तुला: शरीर कष्ट संभावित है। धन वसूली होगी। निवेशादि से लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। किए गए कार्य फलीभूत होंगे। नौकरी और धंधे की रुकावटें आज भी रहेगी। बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। वृश्चिक: जीवनसाथी की चिंता होगी। मान बढ़ेगा। योजनाएं लाभ देंगी। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें। जल्दबाजी या जोश में आकर लोगों से ऐसे वादे ना करें जिनको निभाना आपके लिए कठिन है। आने वाले दिनों को लेकर किसी बात का टेंशन हो सकती है। धनु: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। रुकावटें दूर होंगी। मनमाफिक कार्य होंगे। नौकरी, परीक्षा, रोजगार, निवेश में लाभ होगा। स्वप्न साकार होंगे। आज आपको अपनी इच्छाएं मारनी पड़ेंगी। जो काम आपको पसंद नहीं, न चाहते हुए वो ही आपको करने पड़ सकते हैं। मकर: जोखिम-जमानत के कार्य न करें। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। व्यापार मंदा चलेगा। विवाद से बचें। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि संभव है। आज परिवार के लोग आपके कारण दुखी हो सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर टेंशन हो सकती है। कुंभ: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। निवेशादि से लाभ होगा। साक्षात्कार, परीक्षा में सफलता मिलेगी। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। कार्यों में गति आएगी। फालतू खर्च भी बढ़ सकता है। आज आपको थोड़ी बेचैनी हो सकती है। कोई बड़ा फैसला लेने में कन्फ्यूज भी हो सकते हैं। मीन: मेहनत का फल मिलेगा। सौदों से लाभ होगा। विद्यार्थी, बेरोजगार मनोनुकूल लाभ लें। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। आज आप फालतू चिंता से बचें। खर्च की स्थिति बन सकती है। मन में दबी कोई पुरानी बात आज आपको परेशान कर सकती है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

