

भुवनेश्वर (वीकैंड रिपोर्ट): ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक्जिबिशन ग्राउंड में पांचवीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण कर ली है। पटनायक के अलावा मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 21 मंत्रियों ने भी अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। 10 नए चेहरों को पटनायक सरकार के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सीएम के तौर पर पांचवीं बार शपथ लेने की बधाई देते हुए कहा कि आपको और आपकी टीम को शुभकामनाएं कि आप लोगों की उम्मीदों पर खड़े उतरें। मैं आश्वस्त करता हूं कि ओडिशा के विकास के लिए केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर कार्य करेगी। बता दें कि ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने नवीन पटनायक की सिफारिश पर मंगलवार को विधायकों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री नियुक्त किया। राजभवन की ओर से दी गयी सूचना में कहा गया था कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी आज आयोजित कार्यक्रम में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

