
मेष: आज आप जहां विदेश व निवेश के संबंधित कामों में बढ़त अर्जित कर लेंगे वहीं देवाराधन के कामों को करने में उत्सुक होंगे। आज का दिन आपको यद्यपि कुछ भाग-दौड़ देने वाला होगा। इस दौरान आप अपनों से कुछ तनाव युक्त बातों को छेड़ देगे जिससे बाते और बढ़ती हुई होंगी जिससे आप चिंता में होंगे। वृषभ: आज आप अपने निजी संबंधों के प्रति और उदार होंगे। जिससे संबंधों में खुशी की स्थिति बनी हुई होगी। यदि आप अध्ययनरत हैं, तो आज आपको विषयों की तैयार में अच्छी पकड़ होगी। आय के संबंधित स्रोतों से आपको अच्छा लाभ होगा जिससे आप प्रसन्न होंगे। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। भुगतान के मामलों में चिंता होगी। मिथुन: आज आप एक नहीं बल्कि कई कामों को पूरा करने का लक्ष्य लिए होंगे। जिससे रूके हुए कामों को तेजी से करने में प्रगति की स्थिति होगी। आपका स्वास्थ्य सुखद बना होगा। आज आप भवन के सौदर्यं को बढ़ाने के लिए परिवार से चर्चांए तेज कर देंगे। संतान पक्ष से परेशान होंगे। वह आपकी बातों को अनसुना कर देंगे। कर्क: आज आप अपने परिवार के प्रति अधिक उदार होंगे। जिससे घर की खुशियों में वृद्धि की स्थिति होगी। आज आपको भाई से भी सहयोग प्राप्त होगा। आप मांगलिक कामों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उत्सुक होंगे। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में चिंता की स्थिति होगी जिससे आप कुछ परेशान होंगे। धैर्य जरूरी होगा। सिंह: आज आप एक के बाद एक कामों को पूरा करने का लक्ष्य लिए होंगे। किन्तु कुछ काम तो पूरे होगे और कुछ अधूरे से होंगे। जिसके लिए आपको और समय व धन देना होगा। इस दौरान आप किसी स्थानीय बाजार में भ्रमण के विचार में होंगे। धन निवेश में लाभ होगा। शत्रु पक्ष से परेशान होंगे। स्वास्थ्य में कुछ चिंताएं होंगी। कन्या: आज का दिन जहां आपको व्यवसायिक बढ़त देने वाला होगा। वहीं दाम्पत्य जीवन की खुशहाली को और समृद्ध करने वाला होगा। आप पत्नी व बच्चों को अनुसना नहीं करते हुए होंगे। आज आप अच्छे स्वास्थ्य से युक्त होंगे जिससे आपकी शारीरिक क्षमताएं और उच्च होगी। किन्तु पैतृक सम्पत्ति में विवाद होंगे। तुला: आज आप आजीविका के क्षेत्रों में बढ़त बनाने में तत्पर होंगे। जिसके लिए आपको किसी यात्रा व प्रवास का रूख करना होगा। किन्तु किसी लेन-देन के मामलें में कहीं चूक सकते हैं। किसी अंतिम निर्णय से पहले उसने में ध्यान देने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों में संवादों का क्रम तनाव में बदल सकता है। धैर्य जरूरी हैं। वृश्चिक: आज आप आय को और उच्च करने में लगे होंगे। परिणामत: आपकी वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी। जिससे आप कुछ जरूरी उपकरणों की खरीद को अंतिम रूप देने में लगे होंगे। आज दाम्पत्य जीवन के आंगन में संतान सुखानुभूति की स्थिति होगी। निजी संबंधों के प्रति आप अधिक उदार होंगे। किन्तु कानूनी विवादों में चिंता होगी। धनु: आज का दिन कई मायनों में आपके लिए अनुकूल बना होगा। जिससे आप अपने कामों को और क्षमता के साथ करने में लगे होंगे। आप देखेंगे कि भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में आज प्रगति होगी। आज आपके मनोरंजन का क्रम बिगड़ सकता है। आमदनी को बढ़ाने में चिंताएं होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से तनाव होंगे। मकर: आज आप प्रतियोगी व खेल के मामलों मे अधिक मज़बूती से प्रदर्शन करने के मूड में होगे। आप देखेंगे कि आपके पराक्रम में वृद्धि की स्थिति होगी। आज आप कुछ मांगलिक कार्यों में व्यस्त होगे। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में आप परेशान होगे। स्वास्थ्य में घुटने के दर्द व रक्त विकार होगे। जिससे आपको कुछ उपचार लेना होगा। कुम्भ: आज आप किसी भूमि के रख-रखाव को लेकर अधिक सक्रिय होंगे। जिससे उसे अतिक्रमण व अनाधिकार से सुरक्षित किया जा सके। धन निवेश में लाभ की स्थिति और मज़बूत होगी। किन्तु सेहत को लेकर चिंताएं होंगी। जिससे आपको किसी अस्पताल तक जाना पड़ सकता है। निजी रिश्तों में तनाव होंगे। मीन: आज का दिन आपके लिए कई मायनों में महत्व पूर्ण होगा। जिससे आप एक तरफ स्वास्थ्य जीवन की राह पर चलते होंगे। वहीं दूसरी तरफ आजीविका के क्षेत्रों में वृद्धि प्राप्त करने में कामयाब होंगे। आज अधिकांश ऐसे कार्यालय के कार्यों को पूरा कर देंगे। जो छोटे किन्तु जरूरी है। कानून के मामलों में चिंता होगी।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------










