
मेष: आज आपके ग्रह शुभ व सकारात्मक हो चले हैं। जिससे आप अपने दैनिक कार्यों को तेजी देने में लगे होंगे। किसी संस्था के साथ लंबी अवधि की सेवाओं हेतु हस्ताक्षर कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुखद व तंदुरूस्त होगा। वैवाहिक जीवन में अच्छी बढ़त की स्थिति होगी। भूमि के मामलों में तनाव बढऩे के आसार होंगे। वृषभ: आज आप मनपसंद कपड़ों व आभषूणों की खरीद को अंतिम रूप देने में लगे होंगे। जिससे यात्रा व प्रवास अनुकूल होंगे। धन निवेश व विदेश के मामलों में बढ़त होगी। आजीविका के क्षेत्रों में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में अनुकूल स्थिति होगी। जिससे मधुर संवादों का क्रम होगा। स्वास्थ्य में सिर दर्द व आंख की पीड़ाएं होंगी। मिथुन: आज आपके ग्रह शुभ व सकारात्मक हो चले हैं। जिससे आप काम के साथ आराम को भी महत्व देने में लगे होंगे। तकनीक व अध्ययन के क्षेत्रों में निरन्तर वृद्धि की स्थिति होगी। व्यवसाय के मामलों में आज अच्छी बढ़त के अवसर होंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में वांछित सफलता होगी। ऋणों के भुगतान में चिंता होगी। कर्क: आज का दिन आपको कई अनुकूल अवसर देने वाला होगा। किन्तु यह आप पर ही है कि आप आए हुए अवसरों को किस प्रकार से लेते हैं। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में दिनों-दिन प्रगति की स्थिति होगी। आज आपका स्वास्थ्य सुखद बना हुआ होगा। आय को बढ़ाने मे चिंताएं होगी। प्रेम मामलों में कहा-सुनी होगी। सिंह: आज आप कार्यालय के कामों को पूरा करने के लिए स्थानीय क्षेत्रों की यात्रा में होंगे। हलांकि आपके सेहत मे सांस व चमज़् रोगों से परेशानी होगी। जिससे आपको कुछ इलाज लेना होगा। व्यवसाय के क्षेत्रों में आज आप कुछ और जोडऩे के लिए सोचेंगे। जिससे आने वाले समय में लाभ होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। कन्या: आज आपको कई पहलुओं पर सावधानी रखने की जरूरत होगी। जिससे आए हुए अवसरों का लाभ हो। यदि आप ध्यान नहीं देगे तो परिवार के साथ किसी व्यक्ति की निंदा करने में अपना समय गवां देंगे। किन्तु निवेश व विदेश मामलों में बढ़त बनाएं हुए होंगे। आज प्रेम संबंधों में सुखद संवादों की कमी सी बनी हुई होगी। तुला: आज का दिन आपके लिए कई अर्थों में उपयोगी होगा। आप आज जहां काम-काजी जीवन में बढ़त की ओर होंगे। वहीं स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा होगा। आप अपने व्यापारिक स्तर को और समृद्ध करने में लगे होंगे। पत्नी व बच्चों को समय देकर उनकी बातों को सुनने का विचार होगा। किन्तु प्रेम संबंधों में चिंता होगी। वृश्चिक: आज का दिन आपके धन वैभव को और विस्तारित करने वाला होगा। हालांकि आपको पहले से कई स्थानों पर भाग-दौड़ करना होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में प्रगति की स्थिति होगी। किन्तु स्वास्थ्य में सिर, कान, दांत के ददज़् परेशान कर सकते हैं। व्यापारिक जीवन में कठिनाइयां होंगी। धनु: आज आप एक के बाद एक नई प्रगति की स्थिति को बनाने में लगे होंगे। जिससे आपको कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में वृद्धि प्राप्ति होगी। आज आप ज्ञानार्जन हेतु कहीं और भ्रमण करते हुए जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता की स्थिति बनी हुई होगी। किन्तु स्वास्थ्य कुछ दुष्प्रभावित होगा। जिससे आपको उपचार लेना होगा। मकर: आज का दिन आपको शुभ अवसरों की सौगात देने वाला होगा। जिससे आपको एक ओर कार्मिक जीवन में बढ़त अर्जित होगी। वहीं दूसरी ओर अच्छे सेहत के मालिक बने होंगे। आज निजी संबंधों में पहले की तुलना में संवादों की कमी होगी। जिससे आप कुछ परेशान होंगे। समाजिक जीवन में परेशानी आ सकती है। कुम्भ: आज आप कुछ कठिनाइयों के बाद अपने आजीविका के क्षेत्रों में बढ़त की स्थिति बनाने में लगे होंगे। हालांकि आपको सेहत में सांस व रक्त पीड़ाओं से दो चार होना पड़ सकता है। जिसके लिए आपको कुछ उपचार लेना होगा। किन्तु परिवार के साथ आप समांजस्य रखने में कामयाब होगे। जिससे परिवार के काम पूरे होंगे। मीन: आज आप किसी कानून के विषय में भाग-दौड़ करते होंगे। हालांकि आपको इसमे बढ़त हेतु समय व धन दोनों ही व्यय करना होगा। आप इसे निजी चिंता मानकर मानसिक व शारीरिक पीड़ाओं से परेशान होगे। किन्तु नौकरी के क्षेत्रों में आप पहले की ही तरह काम करते होंगे। जिससे बढ़त होगी। प्रेम संबंधों में तनाव होंगे।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




