

कपूरथला (ब्यूरो): रेल डिब्बा कारखाना (रेडिका) के साहिबजादा अजित सिंह संस्थान में नेहरू युवा केंद्र कपूरथला के सहयोग से साहिबजादा अजित सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान अंशुल भारती व सचिव शबनम ने मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर सुश्री अमनप्रीत कौर का स्वागत किया व स्वामी विवेकानन्द से प्रेरित युवाओं ने उनके विचारों को सभी के सामने रख, उन्हें याद किया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान सुश्री अमनप्रीत ने आए हुए सभी युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के अन्य कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए कहा कि वह स्वंय भी अपने अपने क्षेत्रों में क्लब बना कर समाज में अपना बहुमूल्य योगदान दें सकते है। इस अवसर पर सचिव नरेश भारती ने भी युवाओं में सकारात्मक भूमिका अपनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही कहा कि सभी युवाओं को आपसी आदर सत्कार, खास कर बड़े बुजुर्ग, महिलाओं, लड़कियों को भी आदर देना चाहिए। इस अवसर पर अच्छे विचार प्रकट करने वाले सभी बच्चों की संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह दिए गए। इस विशेष अवसर पर दिल्ली से समाज सेविका तृप्ता शर्मा, अरुण शर्मा, हिमांशु शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम को सही ढंग से आयोजन के लिए अवतार सिंह, अश्वनी कुमार, आदेश कुमार व राज कुमार कोच आदी ने विशेष योगदान दिया।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

