





जालंधर (प्रदीप वर्मा) New President of Shiromani Akali Dal Jalandhar North : शिरोमणि अकाली दल की ओर से जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हलका इंचार्ज सरदार हरिंदर सिंह ढींडसा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं ने सरदार गुरचरण सिंह बंबे वालों को वार्ड नंबर 1 का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए उनका ताजपोशी समारोह आयोजित किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन के लिए सक्रियता से काम करने की उम्मीद जताई। समारोह में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण, शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा सहित हलके की वरिष्ठ लीडरशिप और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वार्ड और मोहल्ला स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
इस अवसर पर जत्थेदार मेजर सिंह काहलों ने कहा कि सर्कल वेरका में शिरोमणि अकाली दल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिक से अधिक परिवारों को पार्टी के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीएसी सदस्य अवतार सिंह घुम्मण ने कहा कि हलका जालंधर नॉर्थ में हरिंदर सिंह ढींडसा की अगुवाई में पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत की जाएगी। उन्होंने सरदार सुखबीर सिंह बादल को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने की बात भी कही। वहीं, सुरिंदर सिंह शिंदा नामधारी ने कहा कि मोहल्ला स्तर पर लोगों तक पहुंच बनाकर घर-घर संपर्क अभियान को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
New President of Shiromani Akali Dal Jalandhar North : वरिष्ठ नेताओं ने गुरचरण सिंह को दी बधाई
समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं ने सरदार गुरचरण सिंह बंबे वालों को वार्ड नंबर 1 की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उम्मीद जताई कि वह वार्ड स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और लोगों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए काम करेंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार, वार्ड और मोहल्ला स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाना तथा लोगों की समस्याओं से जुड़ना इस अभियान का अहम हिस्सा है।

ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर जत्थेदार रणजीत सिंह राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल; अवतार सिंह घुम्मण, सदस्य पीएसी; सुखविंदर सिंह राजू मक्कड़, सदस्य जनरल काउंसिल; मेजर सिंह काहलों, सर्कल अध्यक्ष वेरका; जगजीत सिंह खालसा, सर्कल अध्यक्ष किशनपुरा; गुरसेवक सिंह गिल, हलका अध्यक्ष यूथ अकाली दल; सुरिंदर सिंह शिंदा नामधारी, रजिंदर महाजन, गुरचरण सिंह एसपी, मास्टर भगवंत सिंह, शेर सिंह बाजवा, अवतार सिंह बैंस, दलजीत सिंह लम्मा पिंड, परवीन कुमार, मंगल सिंह, बलदेव सिंह, जसविंदर सिंह, मंगल सिंह काहलों, रोहित, जसवंत सिंह, पलविंदर सिंह, दलीप सिंह, अवतार सिंह काहलों, जसपाल सिंह, अजीत सिंह, पवन शर्मा, कमल किशोर, रविंदर सिंह, जतिंदर महाजन, सुखजिंदर सिंह साही और सुखविंदर सिंह भप्पा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जालंधर नॉर्थ में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और वार्ड स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने का संदेश दिया गया।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


