





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : जालंधर में शुक्रवार को सोना-चांदी के बाजार से खरीदारों के लिए अहम अपडेट सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
24 कैरेट सोना आज 1,53,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। गुरुवार को इसका भाव 1,52,300 रुपए था। यानी एक दिन में 700 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़ी है। आज 22 कैरेट सोना 1,42,290 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि गुरुवार को इसका रेट 1,41,640 रुपए था। इस तरह 22 कैरेट सोने के दाम में 650 रुपए की तेजी आई है।
Gold-Silver Price : चांदी के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव
अगर चांदी की बात करें तो इसके भाव में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक चांदी आज भी 2,29,200 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। गुरुवार को भी इसका रेट यही था। त्योहारी और शादी सीजन के बीच सोने की कीमतों में आई तेजी ने खरीदारों का ध्यान खींचा है, जबकि चांदी के स्थिर भाव निवेशकों और ग्राहकों के लिए राहत की खबर माने जा रहे हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


