





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- October Bank Holidays 2026 : अगर अक्टूबर महीने में आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। सिर्फ त्योहार की तारीख याद रखना काफी नहीं होगा, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार बैंकों की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। ऐसे में चेक जमा कराने, ड्राफ्ट बनवाने या किसी अन्य बैंकिंग कार्य के लिए शाखा जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उस दिन आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं।
अक्टूबर 2026 में गांधी जयंती, दशहरा, दुर्गा पूजा, महाअष्टमी, विजयादशमी, महर्षि वाल्मीकि जयंती और करवा चौथ जैसे त्योहारों के चलते कई दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।
देशभर में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद
- 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – महात्मा गांधी जयंती
- 4 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 10 अक्टूबर (शनिवार) – दूसरा शनिवार
- 11 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 18 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
- 24 अक्टूबर (शनिवार) – चौथा शनिवार
- 25 अक्टूबर (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
दुर्गा पूजा और दशहरा पर कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
17 अक्टूबर को महा सप्तमी के अवसर पर अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और दुर्गा पूजा के चलते अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग सहित कई शहरों में बैंकों में अवकाश रहेगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी और दशहरा के अवसर पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि छुट्टियों की स्थिति शहर और राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
October Bank Holidays 2026 : इन शहरों में अतिरिक्त छुट्टियां
21 अक्टूबर को विजयादशमी और दुर्गा पूजा-दसैं के कारण अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे। 22 और 23 अक्टूबर को गंगटोक में दुर्गा पूजा-दसैं के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, लक्ष्मी पूजा और अन्य स्थानीय पर्वों के कारण अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे, जबकि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेगा।
बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये सेवाएं चलती रहेंगी
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, NEFT, RTGS, IMPS और ATM जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट और शाखा स्तर के अन्य कार्यों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


