

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Holiday : पंजाब में एक बार फिर छुट्टी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पंजाब सरकार ने 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को संवत्सरी दिवस के अवसर पर रिजर्व छुट्टी घोषित की है। हालांकि यह अवकाश सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों के लिए अनिवार्य नहीं होगा।
पंजाब सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को वर्षभर में 27 रिजर्व छुट्टियों का विकल्प दिया गया है, जिनमें से वे अपनी सुविधा और धार्मिक आस्था के अनुसार कोई भी दो छुट्टियां चुन सकते हैं। इसी सूची में 15 सितंबर को संवत्सरी दिवस की रिजर्व छुट्टी शामिल है।
सरकारी कैलेंडर के अनुसार 20 सितंबर, 25 सितंबर और 28 सितंबर को भी रिजर्व छुट्टियों का प्रावधान रखा गया है। कर्मचारी अपनी आवश्यकता के अनुसार इनमें से किसी भी दो दिनों का चयन कर सकते हैं।
Punjab Holiday : यह स्पष्ट किया गया है कि 15 सितंबर को कोई गजेटेड (Gazetted) या सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा। इसलिए राज्य के स्कूल, कॉलेज, निजी संस्थान, बैंक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। केवल वे सरकारी कर्मचारी, जो इस दिन को अपनी रिजर्व छुट्टी के रूप में चुनेंगे, अवकाश का लाभ ले सकेंगे।
सरकार के इस प्रावधान का उद्देश्य विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक अवसरों पर कर्मचारियों को अपनी पसंद के अनुसार अवकाश लेने की सुविधा प्रदान करना है।

खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


