

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से ही पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, 13, 14 और 15 सितंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर पठानकोट और गुरदासपुर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Punjab Weather Update : मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश दर्ज की जा सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
किसानों के लिए भी यह बारिश महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे फसलों को नमी मिलेगी। हालांकि लगातार बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है, जिस पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


