





चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Jass Manak Engagement Viral Video : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक जस मानक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी मंगेतर कोमल तंवर के साथ सगाई समारोह का वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में जस मानक अपनी होने वाली जीवनसाथी पर नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो में कोमल तंवर नारंगी और भूरे रंग के खूबसूरत लहंगे में डांस करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान जस मानक नोटों की गड्डी निकालकर उन पर नोट उड़ाने लगते हैं। इसके बाद दोनों अपने मशहूर गाने ‘लहंगा’ पर साथ में डांस करते नजर आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री और खुशी ने फैंस का दिल जीत लिया है।
प्राइवेट रखा गया था समारोह
जानकारी के अनुसार, जस मानक और कोमल तंवर की इंगेजमेंट बेहद निजी माहौल में आयोजित की गई थी। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि, अब इस खास मौके के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद दोनों की चर्चा हर तरफ हो रही है।
टिकटॉक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस मानक और कोमल तंवर पिछले करीब 7 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की पहली मुलाकात टिकटॉक के जरिए हुई थी। समय के साथ दोस्ती प्यार में बदली और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।
Jass Manak Engagement Viral Video : इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली थी रिश्ते की पहली झलक
27 जून को जस मानक ने पहली बार कोमल तंवर के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था— “तू ही मुकद्दर है मेरा, तू ही नसीब है मेरा।” इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं और फैंस उनकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे थे।
जुलाई में की थी सगाई की घोषणा
26 जुलाई को कोमल तंवर ने जस मानक के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर सगाई की जानकारी दी थी। तस्वीरों के साथ उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा था— “मैं और मेरे रब्ब दी जोड़ी।” अब इंगेजमेंट समारोह के वीडियो सामने आने के बाद फैंस दोनों को बधाइयां दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह जोड़ी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
View this post on Instagram
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


