

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Badshah And Isha Rikhi Divorce : मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह तथा पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ने शादी के महज पांच महीने बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। इस खबर ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने अलग होने की जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, बादशाह और ईशा रिखी ने साल 2021 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 2026 की शुरुआत में दोनों ने निजी समारोह में शादी की थी। हालांकि, उन्होंने अपने विवाह का सार्वजनिक खुलासा जून महीने में किया था।
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
सोमवार रात दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर अलग होने की पुष्टि की। साझा बयान में उन्होंने कहा कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। साथ ही उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने और किसी तरह की अटकलें न लगाने की अपील की। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में तनाव की चर्चाएं भी सामने आ रही थीं। हाल ही में ईशा रिखी ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, “हर तूफान एक सीख है”, जिसके साथ उन्होंने टूटे दिल का इमोजी भी लगाया था। एक अन्य नोट में उन्होंने लंबे समय तक चुप रहने और आत्मसम्मान के लिए आवाज उठाने की बात कही थी।
पहली पत्नी से भी हो चुका है तलाक
बादशाह का जन्म 19 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) से पढ़ाई की। उनकी पहली शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और करीब डेढ़ साल तक डेटिंग के बाद वर्ष 2012 में शादी कर ली थी। साल 2017 में उनकी बेटी जेसिमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ। हालांकि, 2020 में दोनों का तलाक हो गया। वर्तमान में जैस्मिन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं, जबकि बेटी की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं।
Badshah And Isha Rikhi Divorce : अफेयर की खबरों में भी रहा नाम
बादशाह का नाम पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ भी जोड़ा गया था। वर्ष 2024 में दोनों के डेटिंग की खबरें सामने आई थीं, लेकिन बादशाह ने इन दावों को खारिज करते हुए हानिया को सिर्फ अपना अच्छा दोस्त बताया था। इसके अलावा पंजाबी सिंगर आस्था गिल के साथ भी उनका नाम चर्चा में रहा, लेकिन बाद में ये खबरें महज अफवाह साबित हुईं।
कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी का जन्म 9 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से शिक्षा प्राप्त की है। ईशा पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं और कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


