

धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Bhadrapada Month 2026 Festival Calendar : हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास का शुभारंभ 29 अगस्त 2026, शनिवार से हो रहा है। इससे एक दिन पहले 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ श्रावण मास का समापन होगा। धार्मिक दृष्टि से भाद्रपद का महीना बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी महीने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी और अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। इसके अलावा अजा एकादशी, ऋषि पंचमी, हल षष्ठी और परिवर्तिनी एकादशी जैसे महत्वपूर्ण व्रत भी इसी माह में पड़ते हैं। आइए जानते हैं भाद्रपद मास 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची।
भाद्रपद मास 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार
| तारीख | दिन | व्रत/त्योहार |
|---|---|---|
| 29 अगस्त 2026 | शनिवार | भाद्रपद मास का प्रारंभ |
| 31 अगस्त 2026 | सोमवार | कजरी तीज |
| 2 सितंबर 2026 | बुधवार | हल षष्ठी |
| 4 सितंबर 2026 | शुक्रवार | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी |
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | अजा एकादशी |
| 11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | भाद्रपद अमावस्या |
| 14 सितंबर 2026 | सोमवार | हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गणेशोत्सव प्रारंभ |
| 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | ऋषि पंचमी |
| 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | ज्येष्ठा गौरी पूजा |
| 19 सितंबर 2026 | शनिवार | राधाष्टमी |
| 22 सितंबर 2026 | मंगलवार | परिवर्तिनी एकादशी |
| 23 सितंबर 2026 | बुधवार | वामन जयंती |
| 25 सितंबर 2026 | शुक्रवार | अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन |
| 26 सितंबर 2026 | शनिवार | भाद्रपद पूर्णिमा, पितृ पक्ष प्रारंभ |
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर अवतार लिया था। इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। श्रद्धालु दिनभर व्रत रखकर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करेंगे और मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मनाएंगे।
Bhadrapada Month 2026 Festival Calendar : हरतालिका तीज का विशेष महत्व
हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इस वर्ष हरतालिका तीज 14 सितंबर को मनाई जाएगी।
10 दिनों तक चलेगा गणेशोत्सव
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होने वाला गणेशोत्सव भक्तों के बीच विशेष उत्साह का पर्व होता है। 2026 में गणेशोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ संपन्न होगा। इस दौरान घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा की जाएगी।
भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होगा पितृ पक्ष
26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के साथ भाद्रपद मास का समापन होगा और इसी दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत भी मानी जाएगी। हिंदू धर्म में पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए पितृ पक्ष का विशेष महत्व बताया गया है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


