

फिरोजपुर (वीकेंड रिपोर्ट) Ferozepur Businessman Death : फिरोजपुर शहर के गोल्डन एन्क्लेव इलाके में सोमवार सुबह एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरकृपाल सिंह चावला के रूप में हुई है, जो बगदादी गेट चौक में स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
परिजनों के अनुसार गुरकृपाल सिंह रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे उठे, स्नान किया और गुरबाणी का पाठ करने के बाद पानी पीकर अपने कमरे में चले गए। काफी समय तक कमरे से बाहर न आने पर परिवार के सदस्यों को चिंता हुई। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो गुरकृपाल सिंह मृत अवस्था में मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
परिवार ने तनाव और विवाद की बात से किया इनकार
मृतक के भाई गगनदीप सिंह ने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का घरेलू विवाद, आर्थिक तनाव या अन्य परेशानी नहीं थी। ऐसे में यह घटना परिवार के लिए भी बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि गुरकृपाल सिंह के इस तरह अचानक चले जाने से सभी सदमे में हैं।
Ferozepur Businessman Death : पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था इलाज
परिवार के मुताबिक गुरकृपाल सिंह लंबे समय से दिमाग से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। करीब एक वर्ष पहले उनका ऑपरेशन भी हुआ था। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार के मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद की बात से साफ इनकार किया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अन्य रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


