

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Traffic Advisory : स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के ट्रैफिक विंग ने 15 अगस्त के लिए विशेष ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी तथा जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस के अनुसार यह विशेष ट्रैफिक व्यवस्था 15 अगस्त को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित रूट प्लान का पालन करने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का अनुसरण करने की सलाह दी गई है।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
ट्रैफिक विभाग द्वारा जारी योजना के अनुसार कई प्रमुख सड़कों पर सामान्य और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
- टी-प्वाइंट नकोदर रोड से मिल्कबार चौक की ओर भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
- नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन चौक की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
- एपीजे कॉलेज टी-प्वाइंट से चुन्न-मुन्न चौक की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
- मसंद चौक से मिल्कबार चौक की ओर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
- गीता मंदिर ट्रैफिक सिग्नल से चुन्न-मुन्न चौक की ओर जाने पर रोक रहेगी।
- प्रतापपुरा मोड़ से सीटी इंस्टीट्यूट, अर्बन एस्टेट, कूल रोड और समरा चौक तक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग किया जाएगा।
Jalandhar Traffic Advisory : इन रूटों से डायवर्ट होगा ट्रैफिक
सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बसों और अन्य वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन लागू रहेगा।
- जालंधर शहर और बस स्टैंड से कपूरथला जाने वाली बसें व भारी वाहन पीएपी चौक – करतारपुर मार्ग से गुजरेंगे।
- नकोदर और शाहकोट जाने वाले हल्के वाहन समरा चौक – कूल रोड – अर्बन एस्टेट फेज-2 – सीटी इंस्टीट्यूट – प्रतापपुरा मार्ग का उपयोग करेंगे।
- वडाला चौक से रविदास चौक मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
- नकोदर, शाहकोट और मोगा जाने वाली बसें पीएपी चौक – रामामंडी चौक – जमशेर बाइपास मार्ग से संचालित होंगी।

Jalandhar Traffic Advisory : पार्किंग की विशेष व्यवस्था
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
बस पार्किंग:
- मिल्कबार चौक से टी-प्वाइंट नकोदर रोड तक
- सिटी अस्पताल चौक से गीता मंदिर चौक तक
कार पार्किंग:
- मिल्कबार चौक से मसंद चौक डेरा सतगुरु रोड तक
- मसंद चौक से गीता मंदिर चौक तक
- मिल्कबार चौक से रेड क्रॉस भवन तक
दोपहिया वाहन पार्किंग:
- सिटी अस्पताल चौक से जवाहर नगर मार्केट तक
प्रेस पार्किंग:
- स्टेडियम के पीछे टैंकी वाली गली में
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


