

ऑटो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Kia Sorento India Launch : किआ इंडिया (Kia India) भारतीय बाजार में अपनी SUV रेंज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी अपनी पहली हाइब्रिड SUV ‘Kia Sorento’ को 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। नई Sorento भारत में किआ की फ्लैगशिप ICE (Internal Combustion Engine) SUV होगी और इसी के साथ कंपनी हाइब्रिड SUV सेगमेंट में भी कदम रखेगी।
दमदार डिजाइन और शानदार रोड प्रेजेंस
नई Kia Sorento को बोल्ड और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें वर्टिकल LED हेडलैंप्स, T-शेप DRLs, चौड़ी Tiger Nose Grille, मस्कुलर बंपर, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और फ्लेयर्ड व्हील आर्च दिए जाएंगे, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और आकर्षक बनाएंगे। ग्लोबल मॉडल के अनुसार SUV की लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी, ऊंचाई 1,700 मिमी और व्हीलबेस 2,815 मिमी है। यदि भारत में भी यही डायमेंशन मिलते हैं, तो यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी SUVs में शामिल होगी।
6 और 7-सीटर विकल्प के साथ प्रीमियम इंटीरियर
कंपनी Sorento को 6-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में पेश कर सकती है। इसका केबिन आधुनिक और लग्जरी फीचर्स से लैस होगा।
प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं:
- 12.3-इंच का डुअल डिजिटल डिस्प्ले
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
- डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- पावर्ड ड्राइवर सीट
- पैनोरमिक सनरूफ
- एम्बिएंट लाइटिंग
- वायरलेस चार्जर
- हेड्स-अप डिस्प्ले
- Level-2 ADAS सेफ्टी सिस्टम
Kia Sorento India Launch : हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प
नई Sorento में 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की संभावना है, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 238 हॉर्सपावर और 380Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसके अलावा 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी उपलब्ध हो सकता है।
संभावित कीमत और मुकाबला
रिपोर्ट्स के अनुसार, Kia Sorento को भारत में स्थानीय स्तर पर असेंबल किया जा सकता है, जिससे इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 40 लाख रुपये हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron, MG Majestor और Jeep Meridian जैसी प्रीमियम SUVs से होगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


