

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 679 रुपये की तेजी के साथ 1,43,594 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,284 रुपये चढ़कर 2,19,030 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखाई दी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़ी चमक
वैश्विक बाजार Comex पर भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। सोना 4,109.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला और कारोबार के दौरान बढ़कर 4,113.80 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं, चांदी 58.38 डॉलर प्रति औंस पर खुली और बढ़त के साथ 58.88 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती रही।
Gold-Silver Price : सर्राफा बाजार का हाल
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपये सस्ता होकर 1,47,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। हालांकि, चांदी ने तेजी दिखाते हुए 1,800 रुपये की बढ़त के साथ 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर छू लिया।
निवेशकों की बढ़ी नजर
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में जारी उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के कारण सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी हलचल देखने को मिल सकती है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


