

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Alert : पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक पंजाब के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून और अधिक सक्रिय होगा, जिससे वर्षा की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जुलाई महीने में पंजाब में सामान्य से करीब 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि अब मौसम का रुख बदलता दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
Punjab Weather Alert : गुरुवार सुबह से लुधियाना, रायकोट समेत कई इलाकों में लगातार बारिश जारी है। बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि लगातार बारिश के कारण आने वाले दिनों में तापमान में फिर गिरावट आ सकती है।
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में गुरदासपुर में सबसे अधिक 49.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बठिंडा में 46 मिमी, चंडीगढ़ में 45.6 मिमी, मोहाली में 28.5 मिमी, फरीदकोट में 23 मिमी, अमृतसर में 17.6 मिमी और केवीके पठानकोट में 8.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


