

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price Today : सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई गिरावट का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिला है। दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को सोने की कीमतों में करीब 1 से 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,052.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 4,100 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।
घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,100 रुपये घटकर 1,46,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,33,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत में भी करीब 830 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1,09,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
Gold-Silver Price Today : दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सितंबर वायदा चांदी 2,27,180 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है, जबकि घरेलू बाजार में चांदी का भाव बढ़कर 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग के कारण सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में खरीदारी या निवेश से पहले ताजा बाजार भाव की जानकारी लेना जरूरी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


